भारत ने पाकिस्तानी आतंकी का ऑडियो प्ले किया

मुंबई: भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान का आतंकी समर्थक चेहरा बेनकाब किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में भारत ने दुनियाभर के सामने मुंबई में हुए 26/11 हमले में पाकिस्तानी आतंकी साजिद मीर का ऑडियो प्ले किया, जिसमें वह फोन पर आतंकियों से कह रहा है- जहां भी मूवमेंट दिखे, जहां भी लोग हो वहां फायर ठोको। भारत ने मीटिंग में क्या-क्या कहा और इसमें क्या खास था, ये जानने से पहले पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय जरूर दीजिए…चाबड़ हाउस में मौजूद आतंकियों को दे रहा था निर्देशUNSC की बैठक मुंबई के ताज होटल में हो रही है, जहां 26/11 का हमला हुआ था। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की मौजूदगी में प्ले किए गए इस ऑडियो क्लिप में आतंकी साजिद मीर फोन पर चाबड़ हाउस में मौजूद आतंकियों को कह रहा है, ‘बंदा कोई छत पर चल रहा है, कोई आ रहा है, जा रहा है उस पर फायर ठोको। उसे नहीं पता है वहां क्या हो रहा है।” साजिद मीर को जवाब देते हुए फोन पर दूसरा आतंकी ऐसा ही करने का भरोसा देता है।’पाकिस्तान ने मीर की मौत का ड्रामा कियाबैठक में भारत ने कहा, ‘आतंकी साजिद मीर सिर्फ 26/11 हमले का आरोपी नहीं है, वह कई और भी अतंरराष्ट्रीय आतंकी घटनाओं में शामिल है। ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के डेनमार्क प्रोजेक्ट का कर्ताधर्ता था। इसे कोपेनहेगन में एक अखबार के एडिटर को निशाना बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन इस प्लान का खुलासा हो गया।दुनिया की आंखों में धूल झोंकने के लिए साजिद मीर को मृत घोषित कर दिया गया। उसका डीएनए टेस्ट भी कर दिया गया, लेकिन बाद में पता चला कि वो जिंदा है। अंतरराष्ट्रीय दबाव में पाकिस्तान ने उसे अरेस्ट किया और उसे सजा भी सुनाई गई। साजिद मीर को संयुक्त राष्ट्र में आतंकी घोषित कराने की प्रक्रिया अभी भी अटकी है।’जयशंकर बोले- 26/11 का हमला हम पर नहीं, दुनिया पर थाविदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, ’26/11 का हमला सिर्फ मुंबई पर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर था। हमले के गुनहगारों को सजा दिलाने का काम जारी है, लेकिन अभी भी वो चुनौती पूरी नहीं हुई है।आतंकवाद ने दुनिया के कई क्षेत्रों को त्रस्त कर दिया है। भारत दूसरों की तुलना में इसको अधिक समझता है। दशकों से सीमापार आतंकवाद से लड़ने की हमारी प्रतिबद्धता कमजोर नहीं हुई है और न ही होगी। आतंकवाद का मुकाबला करने का एक प्रमुख पहलू आतंकवाद के फाइनेंसिंग को प्रभावी ढंग से रोकना है। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए, मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है। हमने आज पीड़ितों की आवाज सुनी है। उनका नुकसान अतुलनीय है।’पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों में से कसाब ही पकड़ा गया था। कसाब और अन्य आतंकियों को मछली पकड़ने, मैप समझने, GPS और कंपास के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी गई थी। हमले के दौरान आतंकियों के पास फर्जी पहचान पत्र था जिससे लगे कि वो हैदराबाद के स्टूडेंट्स हैं। ऐसा भारतीयों को कन्फ्यूज करने के लिए किया गया था।2008 में हुआ था 26/11 हमला26 नवंबर 2008 की रात को लश्कर-ए-तैयबा के 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई की कई जगहों और इमारतों पर हमला कर दिया था। इस हमले को कंट्रोल करने में भारत को चार दिन लगे थे। इस हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए थे। मुंबई पुलिस ने अजमल कसाब नाम के आतंकी को अरेस्ट किया था। बाकी 9 आतंकियों को मार गिराया था। आतंकियों ने मुंबई के दो 5 स्टार होटलों, रेलवे स्टेशनों और यहूदियों के एक धार्मिक स्थल (चाबड़ हाउस) नरीमन हाउस को निशाना बनाया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |