शंकर सिंह वाघेला के बेटे कांग्रेस में शामिल

अहमदाबाद| गुजरात के दिग्गज राजनेता शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला शुक्रवार को पार्टी नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले महेंद्र सिंह वाघेला, जो उस समय बयाद के विधायक थे, उन्होंने पिता के साथ पार्टी छोड़ दी थी।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने स्टेट यूनिट के कार्यालय में महेंद्र सिंह वाघेला का पार्टी में स्वागत किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए, महेंद्र सिंह वाघेला ने कहा, “मैं नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहता हूं। मैं कभी भी भाजपा में सहज नहीं था। हालांकि मैं भाजपा में शामिल हो गया था, पिछले पांच वर्षों में मैंने कभी भी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। अब मैं कांग्रेस में वापस आ गया हूं, और पार्टी के लिए काम करूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि न तो कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिबद्धता थी, न ही उन्होंने कोई मांग की है, यह कहते हुए कि पार्टी द्वारा उन्हें जो भी कार्य सौंपा जाएगा, वह प्रसन्नता पूर्वक लेंगे।

महेंद्र सिंह वाघेला ने यह भी दावा किया कि उन्होंने लगभग 27 वर्षो तक कांग्रेस और पार्टी के नेताओं के लिए काम किया है और एक बार फिर उनके साथ अच्छा काम करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से घबराया ये मुस्लिम देश…भूख से तड़पने की आ सकती है नौबत     |