भाई ने लगाया जीजा पर मारकर लटकाने का आरोप, तीन साल पहले हुई थी शादी

उन्नाव: उन्नाव में एक महिला का देर रात संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फंदे से शव लटकता मिला।उन्नाव में एक महिला का देर रात संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फंदे से शव लटकता मिला। परिजन शव को उतार कर जिला अस्पताल की इमर्जेंसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवदीनखेड़ा गांव के रहने वाले संजय रैदास लोडर चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। देर रात पत्नी लक्ष्मी पति व बेटियों को खाना खिलाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी। रात पति कमरे में पहुंचा तो पत्नी का फंदे से शव लटकता देख होश उड़ गए। आनन फानन फंदे से पत्नी को उतार कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी रोहित पांडेय ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई की।मृतका लक्ष्मी के माखी थाना क्षेत्र के परमनी गांव निवासी भाई राजू ने बताया कि 15 फरवरी 2019 को बहन की शादी हुई थी। शादी के बाद से अक्सर उससे मारपीट की जाती थी। मायके पक्ष का आरोप है कि पति ने मार कर फंदे से शव को लटकाकर सुसाइड का रूप दिया है। लक्ष्मी अपने पीछे दो बेटियां सौम्या और वर्षा को छोड़ गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश पाठक ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। अभी तक प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नए युग के युद्ध का लीडर है भारत, पाकिस्तान के साथ तनाव में दुनिया ने देख ली ताकत     |     अयोध्या के राजा राम को मिलेगा भव्य सिंहासन… मंदिर की पहली मंजिल पर होंगे विराजमान     |     जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, 2 को किया ढेर     |     डांसर के साथ बलिया के बब्बन सिंह का वीडियो वायरल, बीजेपी नेताओं में आपस में ही छिड़ गई जंग     |     यह कोई समय है ऐसी टिप्पणी करने का… कर्नल सोफिया पर बोलने वाले मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली राहत     |     सना तो नहीं मिली, सजा जरूर मिल गई… भारतीय बॉयफ्रेंड ने पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के प्यार में पार की सरहद, दुश्मन देश ने किया ये हश्र     |     ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने दिनदहाड़े पिता – पुत्री पर की फायरिंग, मचा हड़कंप     |     जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत     |     प्रेमिका करती थी रेकी, गाड़ी चुराता था प्रेमी, बंटी – बबली से पूछताछ में हुए कई खुलासे     |     भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर खड़े किए सवाल, कहा – हम आरक्षित सीट के प्रतिनिधि हैं इसलिए कोई नहीं सुन रहा     |