बोले- राम और रामायण को काल्पनिक बताने वालों को देखनी चाहिए यह फिल्म

गौतम बुद्ध नगर: अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की जमकर तारीफ भी की जा रही है। ग्रेटर नोएडा में विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के साथ रामसेतु फिल्म देखी। उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राम और रामायण को काल्पनिक बताने वालों को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए।विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के कनॉट प्लेस मॉल में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के द्वितीय चरण के प्रभावित किसानों को रामसेतु फ़िल्म दिखाई। विधायक धीरेंद्र सिंह ने फिल्म देखने के बाद कहा कि यह फिल्म सनातन धर्म की आस्थाओं और सांस्कृतिक विरासत को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित करती है। कहा कि फिल्म में हमारे सनातन धर्म और इतिहास को बड़े ही अच्छे तरीके से दिखाया गया है।ग्रेटर नोएडा में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों के साथ रामसेतु फिल्म देखी।विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के साथ फिल्म देखने का अनुभव अभूतपूर्व रहा। अक्षय कुमार ने अच्छी भूमिका निभाई है। वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर बनी फिल्म आखिर तक बांधे रखती है। विधायक के साथ फिल्म देखने आए किसानों ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने विधायक की तारीफ की। कहा कि विधायक धीरेंद्र सिंह जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। वह हमेशा किसानों को और ग्रामीणों को साथ लेकर चलते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |