महालक्ष्मी पूजा मूर्ति विसर्जन में जाते समय की मारपीट, तीन पर मुकदमा, गिरफ्तार

गोंडा। गोंडा में इटियाथोक थाना क्षेत्र में महालक्ष्मी पूजा मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गए एक नेत्रहीन साधु की दूसरे समुदाय के लोगों ने पिटाई कर दी। वहीं मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सदर विनय कुमार सिंह पीड़ित साधु से घटना की जानकारी ली। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित साधु की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मोतीगंज थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव के रहने वाले नेत्रहीन साधु ओमप्रकाश तिवारी मां लक्ष्मी पूजा कार्यक्रम में इटियाथोक के लोहसीसा से गांव गए थे। मूर्ति विसर्जन में शामिल होने के लिए इटियाथोक जा रहे थे। रास्ते में दूसरे समुदाय के लोगों ने साधु ओमप्रकाश तिवारी से गाली गलौज करते हुए मारपीट की। सूचना पर सीओ सदर विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। साधु को कार्रवाई का भरोसा दिया।पीड़ित साधु की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर।तहरीर में पीड़ित ने बताया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की। फर्जी साधु बताते हुए पीटने लगे। सीओ सदर विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को तहरीर लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |