Vinayaka Chaturthi 2022: आज है विनायक चतुर्थी व्रत, शुभ मुहूर्त में इस विधि से करें पूजा

Vinayaka Chaturthi 2022 Puja Vidhi: कार्तिक माह की विनायक चतुर्थी आज 28 अक्टूबर को है. आज व्रत रखते हैं और भगवान विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की ​पूजा विधि विधान से शुभ मुहूर्त में करते हैं. जानें विनायक चतुर्थी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त.

Vinayaka Chaturthi 2022 Puja Vidhi: कार्तिक माह की विनायक चतुर्थी आज 28 अक्टूबर को है. आज व्रत रखते हैं और भगवान विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की ​पूजा विधि विधान से शुभ मुहूर्त में करते हैं. भगवान गणेश जी का दूसरा नाम विनायक है. इस वजह से शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं. यह तिथि गणेश जी की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है. आज का पूजन दोपहर तक संपन्न कर लेना
चाहिए और चंद्रमा के दर्शन से परहेज करना चाहिए. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कृमार भार्गव बता रहे हैं विनायक चतुर्थी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में.

विनायक चतुर्थी 2022 शुभ मुहूर्त
कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि का प्रारंभ: आज, सुबह 10 बजकर 33 मिनट से
कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि का समापन: कल, सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर
गणेश पूजा का शुभ समय: सुबह 10 बजकर 58 मिनट से दोपहार 01 बजकर 12 मिनट तक
शोभन योग: आज प्रात:काल से देर रात 01 बजकर 30 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 06 बजकर 30 मिनट से सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक
रवि योग: आज सुबह 10 बजकर 42 मिनट से कल सुबह 06 बजकर 31 मिनट तक
आज चंद्रोदय का समय: सुबह 09 बजकर 25 मिनट पर

विनायक चतुर्थी व्रत और पूजा विधि
1. आज प्रात: स्नान के बाद विनायक चतुर्थी व्रत और गणेश पूजन का संकल्प करें.

2. शुभ मुहूर्त में एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें.

3. अब आप गणेश जी का गंगाजल से अभिषेक करें. फिर उनको वस्त्र, चंदन, अक्षत्, लाल फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, पान का पत्ता, सुपारी, छोटी इलायची, मिठाई, फल, दूर्वा, मोदक आदि अर्पित करें.

4. इस दौरान ओम गं गणपतये नम: मंत्र का उच्चारण करते रहें. यह सर्वमनोकामना पूर्ति मंत्र है.

5. अब आप गणेश चालीसा, गणपति स्तोत्र और विनायक चतुर्थी व्रत कथा का पाठ करें. इसके बाद गणेश मंत्र का जाप भी कर सकते हैं.

6. इसके पश्चात घी का दीपक जलाएं और उससे गणेश जी की आरती विधिपूर्वक करें. आरती के बाद गणेश जी से क्षमा प्रार्थना करें.

7. गणपति बप्पा से अपनी मनोकामनाएं कहें. दिन भर फलाहार पर रहें. चंद्रमा का दर्शन न करें. रात्रि के समय में मीठा भोजन करके पारण करें और व्रत को पूरा करें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |