महिलाओं के लिए सुपर बूस्टर है मेथी की चाय, ब्लड शुगर भी होता है कंट्रोल, ऐसे करें तैयार

Health benefits of fenugreek tea for women: वैसे तो भारत में मेथी के दाने के बिना किचन का कम हो ही नहीं सकता लेकिन मेथी हेल्थ के लिए बेशकीमती हीरा है. मेथी के सेवन से महिलाओं में लेक्टेशन की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे दूध ज्यादा बनता है. इसके अलावा मेथी के दाने के सेवन से महिलाओं में पीरियड्स संबंधी समस्याएं भी दूर होती है.

Fenugreek tea super booster for women: भारत का किचन मेथी के दाने के बिना अधूरा है. हालांकि सदियों से भारत के लोगों को मेथी के दानों के गुणों के बारे में पता है और इनसे कई बीमारियों का इलाज भी करते रहे हैं. आयुर्वेद में मेथी से कई तरह के इलाज किए जाते हैं. अब कई अध्ययनों में यह भी दावा किया जा रहा है कि मेथी में ब्लड शुगर कम करने की क्षमता है. लेकिन महिलाओं के लिए मेथी के दाने सुपर बूस्टर से कम नहीं है. महिलाएं अगर मेथी की चाय का सेवन करें तो प्रजनन संबंधी कई दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है. स्तनपान कराने वाली महिलाओं में मेथी की चाय के सेवन से दूध ज्यादा बनता है जिससे बेबी हेल्दी होता है. वेबएमडीवेबसाइट के मुताबिक मेथी की चाय नई बनी मां के लिए तो फायदेमंद है ही लेकिन प्रजनन उम्र की सभी महिलाओं के लिए सुपर बूस्टर है. यह महिलाओं के शरीर में हार्मोन को सक्रिय कर देता है जिसके कारण मेंस्ट्रुअल क्रैम्प को कम करने में मदद मिलती है.

मेथी की चाय के फायदे

  • दूध को बढ़ाने में मददगार-स्तनपान कराने वाली महिलाओं में मेथी की चाय के सेवन से दूध ज्यादा बनता है जिससे बेबी भी हेल्दी होता है. स्टडी के मुताबिक मेथी में लेक्टेशन की क्षमता को बढ़ाने की शक्ति है. चार अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि मेथी मां बनी महिलाओं में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ा सकती है.
  • मेन्स्ट्रूअल क्रैंप से राहत-मेथी की चाय पीने से महिलाओं में पीरियड्स के दौरान मेन्स्ट्रूअल क्रैंप से राहत मिलती है. पीरियड्स के दौरान महिलाओं को भारी दर्द से गुजरना पड़ता है लेकिन मेथी की चाय इस दर्द से बहुत हद तक राता दिलाती है.
  • मेनोपॉज के दौरान परेशानी से राहत-एक स्टडी में यह भी सामने आया है कि मेथी की चाय मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हार्मोन संबंधी दिक्कतों को ठीक करने में मददगार है. अध्ययन में कहा गया कि मेथी की चाय का सेवन करने से 90 दिनों के अंदर हॉट फ्लैशेज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
  • ब्लड शुगर को नियंत्रित करती मेथी-एक अध्ययन के मुताबिक मेथी इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में फायदेमंद है. मेथी के दाने लीपिड मेटाबॉलिज्म को सही करते हैं. लिपिड मेटाबॉलिज्म अनियंत्रित होने के कारण टाइप-2 डायबिटीज की बीमारी होती है. मेथी का अर्क शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को नियंत्रित करता हैं. मेथी की चाय पेट की बीमारियों जैसे ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज से भी निजात दिलाती है. मेथी का पानी टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार है. शोधकर्ताओं ने अध्ययन को प्रमाणित करने के लिए 10 ग्राम मेथी के बीजों को गर्म पानी में भिगोया और डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने के लिए कहा. अध्ययन में पाया गया जिन लोगों ने इस चाय का सेवन किया उनके ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल था.

प्रजनन क्षमता में वृद्धि-फायटोथेरेपी रिसर्च के मुताबिक मेथी के पाउडर का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं में प्रजनन क्षमता में वृद्धि होती है. इससे कामोत्तेजना और यौन व्यवहार में वृद्धि होती है. यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के शोधकर्ताओं ने पाया कि मेथी के दाने में ट्रिगोनेला फोएनम ग्रेकम नान का कंपाउंड पाया जाता है जो महिलाओं में यौन क्षमता को बढ़ाता है.

इस तरह तैयार केरें मेथी की चाय

सबसे पहले मेथी के दाने को रात भर भिंगोने के लिए छोड़ दें. इसके बाद इन दानों को पीसकर बारीक कर लें. इसके बाद इस पानी को तुलसी के पत्तों के साथ उबाल लें और इसे छान लें. अगर आपको मीठा पसंद है, तो इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसे पिएं. मेथी की चाय स्वाद में भी टेस्टी होती है और सेहत के लिए भी उपयोगी होती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |