पटवारी का रुकेगा एक इंक्रिमेंट, कलेक्टर ने शाजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए

शाजापुर

राजस्व सेवा अभियान के तहत आज निछमा में लगे शिविर में कलेक्टर श्री दिनेश जैन अचानक पहुंचे और ग्रामीण जनों से चर्चा कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान, सीईओ जनपद श्री बाबुलाल पंवार, महिला एवं बाल विकास सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान, सीडीपीओ सुश्री नेहा चौहान, स्थानीय सरपंच श्री जहेन्द्र सिंह राठौर सहित मैदानी शासकीय सेवक व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

राजस्व शिविर में पहुंचकर कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीणों से पूछा कि किसी भी व्यक्ति के नामांतरण, बटवारा, सीमांकन आदि के प्रकरण निराकरण होने से शेष तो नहीं है। इस मौके पर कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के क्रियान्वयन के संबंध में भी ग्रामीणों से पूछा। एक ग्रामीण ने बताया कि उसे लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर कलेक्टर ने पटवारी से जानकारी ली। संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी को पटवारी का एक इंक्रिमेंट रोकने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर ने फेरी लगाकर व्यवसाय करने वाले लोगों के मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत प्रकरण बनाने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिये। ग्राम के ही एक मूक बधीर बच्चें को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत उपचार कराने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ऐसे बच्चों की जानकारी तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें और उनका उपचार कराएं। इस मौके पर कलेक्टर ने लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने यहां स्कूल शिक्षा के बने अतिरिक्त कक्ष का उपयोग करने के निर्देश दिये। वर्तमान में इन कक्षों का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। कलेक्टर ने सीईओ जनपद एवं तहसीलदार को निर्देश दिये कि वे शिविर में उपस्थित रहकर गा्रमीणों की समस्याओं का निराकरण करें।
—–
पेयजल योजनाओं का निरीक्षण
—–
कलेक्टर श्री जैन ने इसके पूर्व ग्राम रामपुरा गुर्जर में एक करोड़ 51 लाख रूपये एवं निछमा में एक करोड़ 31 लाख रूपये से निर्माणाधीन पेयजल योजना का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इन दोनों ग्रामों में निर्मित पेयजल टंकियों के निरीक्षण के दौरान योजनाओं को शीघ्र पूरा कर ग्रामीण जनों को पेयजल वितरित करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि ग्राम रामपुरा गुर्जर में पेयजल योजना का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और यहां पर परीक्षण चल रहा है। रामपुरा गुर्जर में कुल 750 नल कनेक्शन दिये गये हैं। इसी तरह निछमा में योजना निर्माणाधीन अवस्था में है। यहां भी 925 नल कनेक्शन दिये जाना है।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |