अफसरों ने स्टेशन के शौचालयों में लगा रखा है ताला, मंत्री जी आप ही बताईए यात्री कहां पर जाएं

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की है कहानी, यहां अफसर कर रहे मनमानी, दिव्यांग तक के शौचालय में लगे रहते हैं ताले, यात्रियों को होती है परेशानी।दिल्ली एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों में शुमार ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर यदि किसी यात्री को शौचालय जाना हो तो उसे यह सुविधा नहीं मिलेगी। क्योंकि यहां अधिकारियों ने शौचालयों के गेट पर ताला लगा रखा है। यह कोई एक दिन की बात नहीं बल्कि आए दिन ऐसे ताले शौचालयों में लटके नजर आते हैं। हैरानी की बात ये है कि दिव्यांग के लिए भी शौचालय बंद है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि यात्री शौचालय के लिए कहां जाएं।ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बने दिव्यांग शौचालय में लगा तालाबता दें कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 10 से 12 हजार यात्री विभिन्न ट्रेनों से आते जाते हैं। इनमें दैनिक यात्रियों की संख्या अधिक है। नई बिल्डिंग में पूछताछ केंद्र के बगल में ही पुरुष, दिव्यांग और महिला के लिए शौचालय बनाए गए हैं। लेकिन इन शौचालयों पर ताला लटकता रहता है। ऐसे में यदि किसी पुरुष अथवा दिव्यांग यात्री को शौचालय जाना हो तो उसे ये सुविधा नहीं मिलेगी। इस तरह की तस्वीरें आए दिन आती रहती है। अब तो यात्री सवाल करने लगे हैं कि मंत्री जी आप ही बताईए शौचालय के लिए कहां जाएं। ये हाल तब है जबकि पिछले दिनों रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां के स्टेशन मास्टर ने महिला यात्री के साथ बदसलूकी की थी। उधर स्टेशन मास्टर एके गोयल का कहना है कि दिव्यांग के लिए चाभी पूछताछ केंद्र पर रखी रहती है। सफाईकर्मी सफाई के लिए ताला बंद कर देते हाेंगे। स्टेशन के बाहर के लोग भी यहां आकर गंदगी फैलाते रहते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |