आधा दर्जन यात्री घायल, झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर हुआ हादसा

जालौन: जालौन में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां सवारियां भरकर तेज रफ्तार से जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। जिससे ऑटो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे को देख वहां से निकलने वाले राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके माध्यम से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।यह हादसा एट कोतवाली के नेशनल हाईवे पर ग्राम सोमई के पास हुआ। जहां मोहल्ला लहरिया पुरवा के रहने वाले प्रमोद (55) पुत्र छोटेलाल बाथम, रितिक (21) पुत्र प्रमोद, कमलेश (50) पुत्र रामबली, राहुल पुत्र कमलेश, चंचल (20) पत्नी अंकित, नीलम (45) पत्नी प्रमोद ऑटो रिक्शा पर सवार होकर उरई से पहाड़गांव जा रहे थे।जालौन में ऑटो पलटने से घायल युवक अस्पताल में भर्ती।घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्तीइसी दौरान नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। जिससे ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए और उनमें चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |