कांकेर में बंदर ने महिला को किया घायल तो भालू के हमले में आदिवासी नेता की हुई मौत

कांकेर: जिले में लगातार जंगली जानवरों की तादाद बढ़ती जा रही है। खासकर तेंदुआ, हाथी व भालू की। जानवर अब अब लोगों पर हमला करने लगे हैं। पिछले तीन दिनों में इन जंगली जानवरों ने जिला मुख्यालय से लेकर गांव तक जमकर उत्पात मचाया। बड़गांव थानांतर्गत भालू के हमले से आदिवासी नेता की मौत हो गई तो कांकेर शहर में एक महिला को बंदर ने गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।23 अक्टूबर की शाम गोंडवाना समाज बड़गांव सर्कल अध्यक्ष गणेश राम ध्रुव (32) निवासी उरपांजूर अपने मवेशियों को चराने जंगल गए थे। वापसी में अचानक एक मादा भालू व उसके दो बच्चों ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे और भालुओं को भगाया। गंभीर रूप से घायल को ग्रामीण घर ला ही रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में भालू की मौजूदगी को लेकर दहशत का माहौल है। इधरर, दीपावली के दूसरे दिन बंदरों के झुंड ने शहर में जमकर उत्पात मचाया। एक महिला पर बंदर ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शहर में अन्य जगहों पर भी बंदरों द्वारा लोगों को दौड़ाने की घटना सामने आई।मुर्गी, बकरे और बिल्ली को तेंदुए ने बनाया शिकारचारामा वन परिक्षेत्र अंतर्गत सराधु नवागांव में दीपावली के एक दिन पहले रविवार सुबह 5 बजे एक तेंदुआ मुर्गी और बकरियों का शिकार करने ग्रामीण मनोहर सिन्हा के घर में घुस गया। तेंदुआ एक बिल्ली का शिकार कर उसे बाड़ी में ले जाकर निवाला बना रहा था, उसी समय गांव वालों ने उसे देखा शाेर मचाना शुरू कर दिया। दिनदहाड़े तेंदुए के गांव में आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। शाेर-शराबा सुन तेंदुआ वहां से निकल गांव की ओर आया और एक सूने मकान में घुस गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर तेंदुआ होने की पुष्टि होने के बाद पिंंजरा लगाकर तेंदूआ को पकड़ने रेस्क्यू शुरू किया गया। चारामा वन परिक्षेत्र अधिकारी सियाराम सिंग ने कहा कि दिन भर अभियान चलाया गया लेकिन रात में तेंदुआ खुद ही जंगल की ओर चला गया।पिछले 33 दिनों में जंगली जानवरों के गंभीर हमले20 सितंबर: नाथियानवा गांव में भालू के हमले से ग्रामीण घायल।27 सितंबर: गढ़िया पहाड़ में भालू ने युवक पर हमला कर किया घायल।28 सितंबर: चारामा के तारसगांव में भालू के हमले से बालक की मौत।30 सितंबर: हल्बा में भालू के हमले से साइकिल सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल।15 अक्टूबर: चारामा के झीपाटोला में दो हाथियों ने किसान को पटक कर घायल कर दिया।23 अक्टूबर: बड़गांव के उरपांजूर में भालू के हमले से आदिवासी नेता की मौत।कैमरा घर में उतारकर की तेंदुए के हाेने की पुष्टिग्रामीणों के द्वारा जिस घर में तेंदुआ के होने की बात कही जा रही थी वहां तेंदुआ है या नहीं इसकी पुष्टि करने वन विभाग की टीम के कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घर सालों से बंद है और घर वाले अन्य गांव में निवासरत हैं। वन विभाग की एक टीम उस मकान के खपरे वाली छत पर चढ़कर तेंदुआ किस जगह पर बैठा है इसे जानने कोशिश की। छोटे छोटे कैमरे अंदर रस्सी से बांधकर खपरे के छानी से नीचे कमरे में उतारे ग जिसमें तेंदुए की मूवमेंट दिखी।नरहारपुर की सड़क पर टहलते दिखाई दिए 2 तेंदुएइधर नरहरपुर मार्ग में कांकेर से महज 5 किमी दूर डुमाली में तीन तेंदुए सड़क किनारे घूमते हुए दिखे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं डुमाली में ही भालू भी दिन दहाड़े सड़क पार करते हुए दिखाई दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |