महू में धूमधाम से मनाया गया धोक पड़वा, जानिए दिवाली से भी क्यों खास है दिवाली से अगला दिन

इंदौर: एक ओर जहां देश में परंपराओं का निर्वहन खत्म होता जा रहा है वही इंदौर के समीप महू शहर में आज भी इन परंपराओं को बड़े उत्साह से निभाया जाता है। जहां पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव में दिपावली को मुख्य माना जाता है और साल भर तक उत्साह के साथ लोग इस त्योहार की प्रतिक्षा करते है परंतु महू एक ऐसी जगह है जहां लोग दीवाली से ज्यादा दीवाली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले धोकपड़वा का इंतजार करते हैं

महू में मनाई जाने वाली धोकपड़वा पूरे भारत वर्ष में प्रसिद्ध है। महू के लोग चाहे वो विदेश में क्यों ना हो इस दिन यहां पहुंचते हैं। इस पर्व के दिन लोग घर घर जाकर बडों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं और बराबरी के लोग गले मिलकर एक दूसरे को पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

महू में मनाये जाने वाले धोकपड़वा पर्व से राजनीति भी अछूती नहीं है। सभी राजनीतिक दलों के लोग और जन प्रतिनिधि घर घर पहुंचकर आशीर्वाद लेते हैं और बधाई संदेष देते हैं। क्षेत्रीय विधायक और केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर महू पहुंची और लोगों से आशीर्वाद लिया। बड़े बुजुर्ग और जनप्रतिनिधि और नेताओं के साथ साथ बच्चों में भी इस पर्व का काफी उत्साह रहता है। सभी घर घर जाकर आशीर्वाद लेते हैं सभी लोग एक दूसरे का मुंह मिठा कराकर और भेंट देकर पर्व को उत्साह से मनाते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |