अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्टर ने ली, संयोजक श्री जीएल गुवाटिया ने विभाग की कार्ययोजना प्रस्तुत की

ग्रामों में सदभावना एवं समरसता के लिए जागृति शिविर लगाए
–शाजापुर—
अनुसूचित जाति के लोगो पर अत्याचार की रोकथाम के लिए ग्रामों में सदभावना एवं समरसता के लिए जागृति शिविर लगाए। यह बात आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक में कही। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, प्रभारी जिला संयोजक जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभिलाष चतुर्वेदी, अशासकीय सदस्य श्री विक्रम मालवीय, अजाक थाना निरीक्षक श्री पंवार भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों का विश्लेषण करें। जिन क्षेत्रो से ज्यादा प्रकरण आ रहे हो उन ग्रामों में सदभावना जागृति शिविर लगाए। गांव के प्रतिष्ठित नागरिकों की समिति बनाकर अत्याचार निवारण के लिए कार्यवाही करें। इस अवसर पर प्रभारी जिला संयोजक श्री गुवाटिया ने बताया कि जिले में अनुसूचित जाति अत्याचार से संबंधित 160 प्रकरणों में से 142 प्रकरणों तथा अनुसूचित जनजाति के 23 प्रकरणों में से 20 प्रकरणों में राहत राशि स्वीकृत कर दी गई है। जिले के थानों में मारपीट, अपमान, अभित्रास, गाली गलौच आदि के 124, लज्जाभंग के 20, बलात्कार के 13, हत्या का 01 तथा हत्या के प्रयास का 01, इस प्रकार कुल 159 प्रकरण दर्ज है। कलेक्टर ने अजाक थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि प्रकरण दर्ज कराने आने वालों को मजदूरी, भोजन एवं यात्रा भत्ता प्रदान करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |