ब्रिटेन के हिंदू पीएम ऋषि सुनक ने 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट को दीपों से किया रोशन

लंदन। भारत के लिए गौरव की बात है कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले एशियाई और हिंदू प्रधानमंत्री बन गए है। दो साल पहले जब वह वित्‍त मंत्री थे तो उन्‍होंने दिवाली का जश्‍न आधिकारिक निवास 11 डाउनिंग स्‍ट्रीट पर मनाया था। इस बार दिवाली उनके लिए बहुत खास थी और इसका जश्‍न 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट यानी ब्रिटिश पीएम के आधिकारिक निवास पर मनाया गया। सुनक ने यहां पर दिये जलाये और सबको दिवाली की शुभकामनाएं दीं। सुनक ने कहा कि वह एक ऐसा देश बनाएंगे जहां पर हर बच्‍चा दिवाली मनायेगा।
लिज ट्रस के बाद 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट पहुंचे सुनक ने बुधवार रात दिवाली के कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी तस्‍वीर भी शेयर की। सुनक ने इस मौके पर कहा, ‘आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। इस पद पर रहते हुए मैं एक ऐसे ब्रिटेन के निर्माण के लिए सब कुछ करूंगा, जहां पर हमारे बच्‍चे और पोते-पोतियां दिया जला सकें।’ सुनक ने तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, ’10 नंबर में आज दिवाली कार्यक्रम में आकर बड़ा अच्‍छा लगा।’ भारत समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों में जब दिवाली का जश्‍न जारी था और दीपक जलाये जा रहे थे, उसी समय सुनक के पीएम बनने की खबर आई।
दो साल पहले जब सुनक एक चासंलर थे तो उन्‍होंने अपने आधिकारिक निवास 11 डाउनिंग स्‍ट्रीट के दरवाजे पर दीये लगाए थे। यह वह समय था जब कोविड-19 के प्रतिबंध जारी थे। पीएम बनते ही सुनक की वह फोटोग्राफ वायरल होने लगी। सुनक ने उस समय कहा था, ‘यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे दिवाली पर डाउनिंग स्‍ट्रीट के दरवाजे पर दीपक लगाने का मौका मिला।’ भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले एशियाई और हिंदू प्रधानमंत्री बन गए है। दिवाली के मौके पर सुनक को कंजर्वेटिव पार्टी का नेता चुना गया। सुनक को खुद को हिंदू होने पर गर्व है। उन्‍होंने एक बार इंटरव्‍यू में कहा था, ‘मेरा धर्म मुझे ताकत देता है। यह मुझे एक मकसद देता है कि कैसे जिंदगी जीनी है। आज मैं जो कुछ हूं, यह उसका हिस्‍सा है।’ साल 2017 में जब उन्‍होंने आम चुनावों में जीत हासिल की तो भगवद गीता पर हाथ रखकर सांसद होने की शपथ ली थी। यूके में यूं तो पीएम की कैबिनेट में कई एशियाई रहे लेकिन यह पहली बार है जब किसी अश्‍वेत शख्‍स को देश का प्रधानमंत्री चुना गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |