सभी विभाग अपनी संपत्तियों का वर्ष में एक बार आंकलन करें- कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर
—-
समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

सभी विभाग अपनी संपत्तियों का वर्ष में एक बार आंकलन अवश्य करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि देखने में आ रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे भवन है जो अनुपयोगी है और देखरेख के अभाव में जीर्णशीर्ण हो रहे है। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभागीय संपत्तियों का वर्ष में एक बार आंकलन अवश्य करें। जो भवन जीर्णशीर्ण हो, उसे डिस्मेंटल करने का प्रस्ताव दें। साथ ही कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे व्हाट्सअप ग्रुप पर मैसेज डालकर अवकाश या अन्य कार्य से नहीं जाए। अवकाश के लिए उचित माध्यम से आवेदन करें। शाजापुर नगर में फैलते अतिक्रमण के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने सीएमओ नगरपालिका को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित से कहा कि वे शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को शहर से बाहर करें। साथ ही सुअर पालकों को नोटिस दें और सुअरो को भी बाहर करें। लोक निर्माण विभाग श्री आरके वर्मा से कहा कि एबी रोड के चौराहों पर स्टाप लाईन एवं जेबरा क्रासिंग बनाए। समय सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अल्प संख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अल्प संख्यक वर्ग की कक्षा 09 से 12 वीं तक अध्ययनरत छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन समुचित तरीके से करने के लिए सहायक संचालक अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण श्री अर्जुन मालवीय को दिए। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन से कहा कि अन्न उत्सव के दौरान पात्र लोगो के आयुषमान कार्ड बनवाए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के प्रकरण तेजी से बढ़ रहे है, इसलिए सावधानी एवं जागरूकता की जरूरत है। कोरोना संक्रमित मरीज होम आईसोलेशन में ही रहे, यहां वहां नहीं घूमें। संक्रमित मरीजो के घूमने के कारण संक्रमण फैल सकता है। होम आईसोलेटेड मरीजों को सख्त हिदायत दें कि वे घर से बाहर नहीं निकले। साथ ही उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग कर उनका सेम्पल लें और जांच करवाए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, राजस्व अधिकारियों एवं कोविड रोकथाम के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों से कहा कि वे फिल्ड में जागरूकता केम्पेन चलाए। साथ ही जिन लोगों ने अब तक भी टीका नहीं लगवाया है उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही विद्यालय नहीं जाने वाले 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को भी टीका लगवाए।

कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रो में स्वच्छ भारत मिशन पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के लिए दिए गए फेक्टर्स पर काम हो रहा है या नहीं देंखे। शहरी क्षेत्रो में गंदगी एवं कचरा उठाने के लिए पर्याप्त अंतराल से कचरा वाहन चलवाए। यहां वहां कचरा फैलाने वाले लोगों एवं व्यवसायीयों को डस्टबिन रखने के लिए कहे। शहरों के सौन्दर्यीकरण के लिए प्लान बनाए और आम लोगों में शेयर करें। आंगनवाड़ियों के एडॉप्शन (गोद) के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आंगनवाड़ी गोद दें। साथ ही आंगनवाड़ियों में क्या-क्या कमियां है, इसकी पहले से सूची तैयार करने के भी कलेक्टर ने निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदारों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत भू-खण्ड प्राप्त करने के लिए 10 फरवरी तक आवेदन प्राप्त करने एवं उन पर दावे आपत्ति प्राप्त करने के लिए कहा। इसी तरह कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रो में धारणाधिकार योजना के तहत प्रत्येक निकाय से 100-100 आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य सभी सीएमओ को दिया। इस मौके पर कलेक्टर ने विगत दिनों सम्पन्न हुई कलेक्टर कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशो से अवगत कराते हुए सभी अधिकारियों को पालन करने के लिए कहा। गोशालाओं की चारागाह भूमि से तहसीलदार सख्ती के साथ अतिक्रमण हटवाकर गोशाला संचालकों को भूमि कब्जे में दें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |