अरपा नदी की आरती के साथ चार दिवसीय पर्व का होगा आगाज, मनेगी दूसरी दिवाली

बिलासपुर: आकर्षक लाइटिंग से जगमगाया छठघाट।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरोना की त्रासदी के बाद पहली बार दिवाली का उत्साह दिखा। यही उत्साह अब छठ पूजा को लेकर है। इसके लिए आयोजन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली है। अरपा नदी स्थित छठ घाट की साफ-सफाई कर उसे आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। 28 अक्टूबर शुक्रवार की शाम घाट में अरपा मइया की महाआरती के साथ ही चार दिवसीय पर्व का आगाज होगा। बुधवार को पुलिस अफसरों ने आयोजन समिति के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक ली। अरपा का यह छठ घाट देश का सबसे बड़ा और स्थाई घाट है।मुख्य रूप से पूवोत्तर राज्यों में उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन अब इसे छत्तीसगढ़ में भी काफी उत्साह के साथ मनाए जाने लगा है। खास कर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पिछले 21 वर्षों से इस पर्व ने अपनी अलग पहचान बनाई है। शहर के सरकंडा और तोरवा पुल के पास बनाए गए घाट में छठ पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां उत्सव का माहौल नजर आता है और आयोजन के दौरान मेले सा नजारा दिखाई देता है।सामूहिक आयोजन पाटली पुत्र संस्कृति विकास मंच के साथ जिला प्रशासन की देखरेख में होता है। समिति के पदाधिकारी बताते हैं कि छठ पूजा के लिए बिहार में सैकड़ों घाट हैं। सिर्फ पटना में ही 82 घाट हैं। लेकिन सभी घाटों का क्षेत्रफल 100 से 200 मीटर है। जबकि तोरवा स्थित छठ घाट करीब 8 एकड़ में फैला हुआ है। घाट में नगर निगम ने करीब एक किलोमीटर में पूजा व अर्ध्य देने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराया है। यहां एक साथ 50 हजार से ज्यादा व्रती अर्ध्य दे सकते हैं।देश का सबसे बड़ा और स्थाई छठघाट।स्थाई घाट में है पार्किंग, सामुदायिक भवन सहित सभी इंतजामआयोजन समिति के आरपी सिंह ने बताया कि छठ पूजा स्थल के लिए मुंबई का जुहू स्थित चौपाटी घाट को सबसे बड़ा घाट माना जाता है। लेकिन यह स्थाई नहीं है। तोरवा स्थित छठ घाट स्थाई है, जहां स्थाई रूप से लाइटिंग, पार्किंग स्थल, सामुदायिक भवन, गार्डन के साथ ही पास में पुलिस चौकी सहित सभी व्यवस्थाएं की गई है।पूजा के लिए छठ घाट तैयार, CCTV कैमरे से रखी जाएगी नजरपाटली पुत्र विकास मंच ने छठ पूजा के लिए आयोजन समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा और सचिव अभयनारायण राय ने बताया कि छठ पर्व पर साल भर में एक बार तोरवा पुल का रंगरोगन समिति द्वारा कराया जाता है। समिति की तैयारी एक सप्ताह से चल रही है। कोरोना काल के बाद पहली बार सामूहिक आयोजन होने के कारण छठ व्रतियों में खासा उत्साह है। व्रतियों की सुरक्षा के लिए पानी में बैरिकेडिंग भी की गई है। पार्किंग स्थल के साथ ही मंच व्यवस्था व लाइटिंग का काम भी पूरा हो गया है। आयोजन के लिए घाट तैयार है और समिति की तैयारी भी अंतिम दौर पर है। पुलिस अफसरों ने इस बार सुरक्षा के लिहाज से परिसर में CCTV कैमरों की व्यवस्था करने को कहा है। जिससे सुरक्षा में आसानी होगी।पुलिस अफसरों ने ली आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक्।प्रशासन ने ली समिति पदाधिकारियों की बैठकतोरवा में छठ पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ पुलिस अफसरों ने बुधवार की शाम बैठक की। इसमें एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल सहित अन्य अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा ने कार्यक्रम के एजेण्डों की जानकारी दी। साथ ही समिति की ओर से की गई व्यवस्थाओं के बारे में बताया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने भी सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था बनाने की बात कही।28 अक्टूबर को नहाए खाय और अरपा मइया की महाआरती से शुरू होगा पर्वइस बार छठ पर्व 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। यह सबसे कठिन व्रत में से एक है। इस दौरान महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती हैं। पर्व में छठी मइया व सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। चार दिनों तक मनाए जाने वाले इस पर्व की शुरुआत इस बार 28 अक्टूबर को नहाए खाय और अरपा मइया की महाआरती से होगी। 29 अक्टूबर को खरना और 30 अक्टूबर की शाम डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर 36 घंटे तक व्रत रखा जाएगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पर्व का समापन होगा और व्रत की पारणा की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |