दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 15 आरोपी गिरफ्तार;पटाखे फोड़ने और तेज आवाज में गाना बजाने पर हुआ था झगड़ा

जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा जिले के भैंसो गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 25 अक्टूबर को पटाखा फोड़ने और तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।पामगढ़ के GRD कॉलेज के छात्र हरीश लहरे ने बताया कि मंगलवार को उसके छोटे भाई का जन्मदिन था। इसके लिए रात में करीब 9 बजे बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया गया था। उसने बताया कि चचेरा भाई अरुण लहरे घर के सामने भाई के जन्मदिन की खुशी में पटाखे छोड़ रहा था और बाकी सभी गाना बजाकर नाच रहे थे, तभी गांव भैंसो का ही रहने वाला राकेश रात्रे, सूरज रात्रे, दिनेश रात्रे, ओमप्रकाश रात्रे, महेन्द्र पाल रात्रे और शिवराम सहीस वहां आ गए और विवाद करने लगे।हरीश लहरे पक्ष के 9 आरोपियों पर केस दर्ज।पीड़ित हरीश ने बताया कि वे सभी घर के अंदर घुस आए और पटाखे छोड़ने और डीजे पर डांस करने से मना करने लगे। उन्होंने ये सब बंद करने को कहा। जब हमने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो सभी ने अश्लील गालीगलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। सभी आरोपियों के हाथ में लाठी-डंडे थे, जिससे उन्होंने वार किया। इससे हमारे पक्ष के लोग घायल हो गए। बीच-बचाव कर रहे चचेरे भाई अरुण लहरे, मुकेश सूर्यवंशी, रविन्द्र लहरे और रॉकी लहरे को लाठी-डंडों से काफी चोट आई है।पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद एक पक्ष के 9 और दूसरे पक्ष के 6 कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 458, 147, 148, 294, 506, 323 के तहत केस दर्ज किया गया। घटना में 7 लोग घायल हैं।ओमप्रकाश रात्रे के पक्ष के 6 लोगों पर केस दर्ज।थाना प्रभारी ने कहा कि सभी आरोपियों को बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक नाबालिग भी है, जिसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। उस पर बाल न्यायालय (जुवेनाइल कोर्ट) में केस चलेगा, वहीं बाकी के 14 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बर्थ डे पार्टी मना रहे अरुण लहरे और उसके साथियों समेत 9 और ओमप्रकाश रात्रे के पक्ष के 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों के नामदोनों प्रकरणों के आरोपी राकेश रात्रे (32 वर्ष), सूरज रात्रे (32 वर्ष), दिनेश रात्रे (28 वर्ष), ओमप्रकाश रात्रे (31 वर्ष), महेंद्र पाल (40 वर्ष), शिवराम सहिस (28 वर्ष), मोनिस लहरे (20 वर्ष), साजन बंदे (25 वर्ष), शांतनु लहरे (53 वर्ष), मुकेश सूर्यवंशी (40 वर्ष), रविंद्र लहरे (23 वर्ष), अरुण लहरे (18 वर्ष), हरीश लहरे (20 वर्ष), विशाल लहरे (18 वर्ष), रॉकी लहरे (29 वर्ष) और एक नाबालिग आरोपी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |