भाजपा विधायक की नई मांग नोटों पर लगे शिवाजी की फोटो

मुंबई । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय मुद्रा पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापने की मांग को लेकर हिंदुत्व का कार्ड खेल दिया जो भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन गया है।  इसके बाद देश में सियासत तेज हो गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से अलग-अलग मांगें शुरू हो गई हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नितेश राणे ने मराठा आइकन छत्रपति शिवाजी की तस्वीर लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने 200 रुपए की एक फोटोशॉप की हुई तस्वीर भी पोस्ट की है।
गुजरात चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने हिंदुत्व कार्ड खेला है। उन्होंने सुझाव दिया है कि देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीरों को भारतीय मुद्रा पर अंकित किया जाए। उन्होंने तर्क दिया है कि यह अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक तरीका हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट को रोकने में भी मदद कर सकता है।
केजरीवाल के बाद मनीष तिवारी का नया सुझाव-
इस सुझाव पर भाजपा की ओर से नाराजगी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आप प्रमुख पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल अपनी सरकार की खामियों और आम आदमी पार्टी की हिंदू विरोधी मानसिकता से लोगों का ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कहा है वह उनकी यू-टर्न की राजनीति का एक और विस्तार है। उनका पाखंड दिखाई दे रहा है।” वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप ने हिंदू देवी-देवताओं के साथ दुर्व्यवहार किया, लेकिन अब वह चुनाव से पहले चेहरा बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने राम मंदिर का विरोध किया, वे नया मुखौटा लेकर आए हैं।”
भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल महात्मा गांधी को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर पर उन्हें एक हिंदू विरोधी कट्टरपंथी करार दिया है। भाजपा ने इससे पहले भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, जब केजरीवाल ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले एक टीवी इंटरव्यू के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, “अभी तो केवल केजरीवाल ने हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू किया है। प्रतीक्षा करे, आप ओवैसी को भी एक दिन हनुमान चालीसा पढ़ते हुए सुन पाएंगे।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |