प्रदेश को चार बड़े प्रोजेक्ट की आज मिलेगी सौगात, इनमें हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर प्रमुख, सोनीपत से जुड़ेगा पलवल

फरीदाबाद: भंगवा रंग में रंगा फरीदाबाद शहर, चारों ओर सुरक्षा चाक चौबंद, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव भी रैली को करेंगे संबाेधित। रैली स्थल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री मनोहर लालकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा को करीब 6600 करोड़ के चार बड़े प्राेजेक्ट की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव की उपस्थिति में हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का शिलान्यास हाेगा। इसके अलावा रोहतक एलिवेटेड रेल पथ, रेल कोच नवीनीकरण कारखाना सोनीपत तथा हरियाणा पुलिस आवासीय परिसर भोंडसी का लोकापर्ण किया जाएगा। सेक्टर 12 परेड ग्राउंड में होने वाली रैली को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। करीब पांच हजार पुलिसकर्मियाें की तैनात की गई है।पूरे शहर को भंगवा रंग में रंगा गया है। ऐसे में सुबह आफिस जल्दी निकलना हाेगा। क्योंकि पुलिस ने कई स्थानों पर रास्ते को बंद कर दिया है। कई जगह रूट डायवर्ट किया गया है। रैली सुबह नौ बजे शुरू होगी।एनआईटी का भगत सिंह चौक, चारों ओर लगे बीजेपी के बैनरइन प्रोजेक्ट को मिलेगी सौगातप्रोजेक्ट नंबर एक:हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर पलवल से सोनीपत वाया सोहना, मानेसर और खरखोदा से जोड़ने वाला रेल नेटवर्क यात्री और माल यातायात के लिए ब्रॉड गेज डबल रेलवे लाइन है। यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) और भारतीय रेलवे के पांच खंडों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।यह सबसे बड़ी आर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना है। जो केएमपी के साथ-साथ होगी। 5600 करोड़ का अकेले यही प्रोजेक्ट है। पलवल से कुंडली तक यह रेल लाइन बनेगी।प्रोजेक्ट नंबर दो:रोहतक-गोहाना-पानीपत रेलवे लाइन पर करीब 350 करोड़ की लागत से रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य कराया गया है। रेलवे एलिवेटेड के निर्माण के बाद सेक्टर-6 में राजीव गांधी स्टेडियम के सामने सेक्टर-5-6 वाली क्रॉसिंग, बजरंग भवन, सोनीपत रोड, न्यू बस अड्डे वाला रोड की रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। योजना को 2017 में मंजूरी मिली थी और 2018 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था।प्रोजेक्ट नंबर तीन:सोनीपत के गन्नौर में रेलवे कोच फैक्टरी बनाई गई है। वर्ष 2021 अक्तूबर माह में प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ने सांपला में हुई रैली के दौरान रेल कोच फैक्टरी का शिलान्यास किया था। फैक्टरी के पहले चरण का कार्य करीब 484 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जा रहा है। फैक्टरी के लिए एचएसआईआईडीसी ने लगभग 161 एकड़ भूमि 99 वर्षों के लिए रेलवे को लीज पर दी है। शुरुआती दौर में कारखाना में 500 रेल कोच के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद इस कार्य को वृद्धि दी जाएगी, जिसके बाद रेल कोच की संख्या को बढ़ाकर 1000 तक किया जाएगा।प्रोजेक्ट नंबर चारगुड़गांव के भोड़सी में 106 करोड़ लागत से 18 एकड़ में 576 पुलिसकर्मियांें के रहने के लिए आवास बनाए गए हैं। इसका भी उदघाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री मनोहरलाल करेंगे। इसके शुरू होने से पुलिसकर्मियाें के आवास की दिक्कतें कम हो जाएगी।रैली स्थल पर स्कूली छात्राओं द्वारा बनाई गई आजादी के अमृत महोत्सव की रंगोलीपुलिस ने जारी की एडवाइजरीवीवीआईपी मूवमेंट के चलते 27 और 28 अक्टूबर को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित। पलवल-होडल से आने वाले भारी वाहन, दिल्ली या दिल्ली से आगे जाने के लिए, वाहन चालकों को केजीपी व केएमपी का उपयोग करना पड़ेगा। इसी तरह गुडगांव से मांगर-पाली-मार्ग से भारी वाहनों का फरीदाबाद में प्रवेश नहीं होगा। गुड़गांव से फरीदाबाद आने वाले दैनिक यात्री वाहन, कार- बाइक इत्यादि का आवागमन पूर्व की तरह रहेगा एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार ने बताया कि अनखीर गोल चक्कर से, मानव रचना, अनगंपुर चौक, सूरजकुंड गोल चक्कर, शूटिंग रेंज के रास्ते दिल्ली जाने व आने वाले दैनिक यात्री वाहन 27 अक्टूबर को दोपहर 1:00 से 4:00 तक तथा शाम को 6:00 से 10:00 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। 28 अक्टूबर को सुबह 6:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।रैली के कारण ये रूट रहेंगे बंद27 अक्टूबर को सेक्टर 12 में होने वाली जन उत्थान रैली के दौरान सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुछ रूट पर, आम आवागमन बंद रहेगा, जैसे कि सूरजकुंड से अनंगपुर चौक मानव रचना, सिद्धदाता आश्रम, अनखीर गोल चक्कर, एशियन हॉस्पिटल से बड़खल चौक फ्लाईओवर के नीचे से राइट ओल्ड चौक, ओल्ड चौक से सेक्टर 17 बाईपास वाले रूट पर वीवीआईपी के आगमन के दौरान आम आवागमन बंद रहेगा। इसी तरह बाईपास बीपीटीपी चौक से कोर्ट व सेक्टर 15ए की चौकी की तरफ जाने वाला मार्ग भी वीवीआइपी आगमन के दौरान आम आवागमन के लिए बंद रहेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |