गार्डन परिसर में बने डोम में लगी आग, 20 फीट ऊंची उठी लपटें, 2 घंटे बाद पाया काबू

सागर: सागर के तिली रोड स्थित अमन मैरिज गार्डन में बुधवार रात आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर फाइटर को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं फायर फाइटर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। आगजनी में मैरिज गार्डन का सामान जला है। जनहानि की कोई सूचना नहीं है।आसपास के लोगों के अनुसार अमन मैरिज गार्डन के परिसर में डोम लगा हुआ था। अचानक डोम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग गार्डन परिसर में फैल गई। आग का धुआं उठते देख आसपास के रहवासी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि फायर फाइटर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आगजनी की घटना में मैरिज गार्डन का सामान जलकर राख हुआ है। नुकसानी का आंकलन किया जा रहा है। वहीं आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |     फौज को 2-3 दिन का समय और मिलना चाहिए था- PAK के साथ सीजफायर पर बोले पूर्व DGP एसपी वैद     |     साथ घूमे, नूडल्स-आइसक्रीम खाए… फिर महिला की हत्या; बॉयफ्रेंड ही निकला कातिल, पेट्रोल से जला दिया था चेहरा; पूरी कहानी     |     खिड़की में पर्दे लगाने को लेकर सास-बहू में बवाल, गुस्से में बेटे ने मां का कूच दिया सिर, मौत     |     भारत-PAK तनाव के बीच प्रेमानंद महाराज ने देश के जवानों के लिए क्या किया? बोले- हम उनकी वजह से घरों में सुरक्षित     |     शिक्षक करता था छेड़खानी… शिकायत पर दबाया गला, याददाश्त खो बैठी छात्रा; कैसे पकड़ा गया आरोपी?     |     हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कब होंगे जारी, यहां जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट     |     मंडप में दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे से पूछा सवाल, झट से दिया ऐसा जवाब, टूट गई शादी     |