समय पर दिवाली गिफ्ट नहीं देने पर 2 फर्मो के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ| 108 और 102 आपातकालीन चिकित्सा परिवहन सेवाओं (पूर्वी उत्तर प्रदेश) (एम्बुलेंस सेवाओं) के कर्मचारियों को अग्रिम भुगतान करने के बावजूद दिवाली गिफ्ट की आपूर्ति नहीं करने पर दो फर्मो पर मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को जीवीके ईएमआरआई के एक वरिष्ठ अधिकारी कमलाकनन एस की शिकायत पर आशियाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

आरोप है कि एचएमएफ इंडस्ट्रीज मुरादाबाद और ताज ट्रेडर्स रकाबगंज को 108 एम्बुलेंस सेवाओं के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के रूप में जैकेट की आपूर्ति के लिए भुगतान किया गया था।

अनुबंध के तहत उन्हें 15 अक्टूबर तक माल की डिलीवरी करनी थी।

फर्म ने विभाग को अंधेरे में रखा और भुगतान को बैंक में भुनाया।

कमलाकनन ने कहा कि उनके इस कृत्य से करीब 20 हजार कर्मचारी दिवाली गिफ्ट न मिलने से नाराज और निराश हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिग्विजय सिंह बोले- सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत, सख्ती से रोक लगना चाहिए     |     रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया     |     बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल     |     औचक निरीक्षण पर अचानक पहुंचे डिप्टी CM मिली भारी लापरवाही, जवाब नहीं दे पाए सीएमओ, तत्काल प्रभाव से निलंबित     |     अब दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तान सरकार – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह     |     बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर     |     भोपाल मंडल के निशातपुरा में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली, अब ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा सीधा कंट्रोल     |     टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |