स्वास्थ्य परीक्षण होगा; विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ; पढ़िए पूरी जानकारी

गुना। मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत सामाजिक न्‍याय कल्‍याण विभाग द्वारा जिले में दिव्‍यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले के आरोन में यह शिविर 28 अक्‍टूबर शुक्रवार को लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से शिविर शुरू होगा। इसमे उनके स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।संयुक्‍त कलेक्‍टर और उप-संचालक सामजिक न्‍याय सोनम जैन ने बताया कि शिविर में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के दिव्‍यांगजनों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण चिकित्‍सकों द्वारा किया जायेगा। परीक्षण उपरांत पात्र दिव्‍यांगजनों को मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इस दौरान उन्‍हें कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण के लिये चिन्हित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संबंधित मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी रहेंगे, जो संपूर्ण शिविर का समन्‍वय करेंगे।नोडल अधिकारियों की यह जिम्‍मेदारी होगी कि शिविर के दौरान प्रत्‍येक दिव्‍यांगजन का निर्धारित प्रपत्र पर डाटा संकलित किया जाए। उनकी रूचि के अनुसार रोजगार, प्रशिक्षण एवं स्‍वरोजगार के लिए जानकारी एकत्रित की जाये एवं आवश्‍यकता अनुसार जागरूकता शिविर भी आयोजित किये जायें। शिविर के दौरान स्‍वरोजगार विभागों द्वारा स्‍टॉल लगाया जायेगा, जिसमें उनकी व्‍यक्तिगत जानकारी संकलित की जाकर उन्‍हें रोजगार एवं प्रशिक्षण हेतु नियोजित किया जायेगा। इसके लिए मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी, समस्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि शिविर में समस्‍त ग्राम पंचायतों में निवासरत दिव्‍यांगजनों की उपस्थिति हेतु पर्याप्‍त प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |