कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक आज दिल्ली में, गुजरात के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा

अहमदाबाद | अगले सप्ताह गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है और उससे पहले भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवार तय करने की कवायद में जुट गए हैं| आम आदमी पार्टी (आप) अब तक 70 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है| बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी| जिसमें गुजरात कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर, प्रभारी रघु शर्मा समेत प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहेंगे| बुधवार को ही कांग्रेस के नए अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन अपना पदभार ग्रहण करेंगे और उसके बाद उनकी अध्यक्षता में गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर चर्चा होगी| बुधवार की शाम 4 बजे होनेवाली कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव की समिति में गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है| गुजरात में पिछले तीन दशकों से सत्ता से बाहर कांग्रेस हर बार जीत की रणनीति बनाती है लेकिन उसमें सफलता नहीं मिलती| आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने से गुजरात चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होना तय है| आम आदमी पार्टी का दावा है कि उसका भाजपा से सीधा मुकाबला होगा| कांग्रेस चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रही| हांलाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को हलके में नहीं लेने की नसीहत दी थी| साथ ही कहा था कि कांग्रेस चुनाव को लेकर काफी सक्रिय है और जमीन पर वह लगातार काम भी कर रही है|

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |