प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में था पति, तभी पहुंच गई पत्नी

झारखंड के जामताड़ा में प्रेमी युगल को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और फिर उन्हें बिजली के पोल से बांध दिया। मामला जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर गांव का है। बताया जाता है कि प्रखंड के बनकाटी गांव निवासी फड़िंग वागती (30) वर्ष का लंबे समय से शंकरपुर की रहने वाली एक विधवा के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। फड़िंग वागती भी शादीशुदा है। घटना वाले दिन वो अपनी प्रेमिका से मिलने शंकरपुर आया था। मामले की सूचना कुंडहित पुलिस को दी गई है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक फड़िंग वागती बनकाटी का रहने वाला है। बीते काफी समय से उसका शंकरपुर की रहने वाली 29 वर्षीय महिला के साथ विवाहेत्तर प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला के पति लंकेश्वर किस्कू का कुछ वर्षों पूर्व निधन हो चुका है। घटना वाले दिन भी फड़िंग वागती अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, तभी किसी ने इसकी सूचना फड़िंग वागती की पत्नी शिखा वागती को दी। शिखा वागती जब शंकरपुर गांव पहुंची तो अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया। आरोप है कि शिखा ने जब इसका विरोध किया तो प्रेमी युगल ने उसके साथ मारपीट की।

प्रेमी युगल और शिखा वागती के बीच मारपीट की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी उन्होंने प्रेमी युगल को बंधक बना लिया। दोनों को बिजली के खंभे से बांधकर कुंडहित थाना को सूचना दी गई। घटना की जानकारी फड़िंग वागती के पिता धीरेन वागती को भी दी गई। धीरेन वागती घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस के जरिए अपनी बहू शिखा वागती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलते ही कुंडहित पुलिस भी पूरे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |