स्टेशन पर आते ही फोटो स्कैन कर भेजेगा सुरक्षा बलों को अलर्ट

देवरिया: देवरिया के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अब अपराधियों की आवाजाही आसान नहीं होगी। रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिहाज से अब वीडियो सर्विलांस सिस्टम शुरू किया है, जिसकी बदौलत अपराधी स्टेशन पर पहुंचते ही चिन्हित हो जाएंगे। सुरक्षा बल उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।आइए जानते हैं कैसे काम करेगा वीडियो सर्विलांस सिस्टमवीडियो सर्विलांस सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनेबल विडियो एनालिस्टिक साफ्टवेयर और फेशियल रिकॉग्निशन साफ्टवेयर काम करता है। इसके तहत जिन अपराधियों की तस्वीर अपलोड रहती है, उनके स्टेशन परिसर में पहुंचते ही सुरक्षा बलों को अलर्ट मिल जाता है। इस सिक्योरिटी सिस्टम के तहत लखनऊ, गोरखपुर, छपरा जंक्शन, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, बस्ती, देवरिया, खलीलाबाद, आजमगढ, गोंडा, बलिया, बेल्थरा, मऊ और सिवान स्टेशनों के अपराधियों के फोटो अपलोड कर दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर लगे क्लोज सर्किट कैमरे की जद में आते ही सुरक्षा बलों को सूचना मिल जाएगी। जिसके बाद सुरक्षा बल अपराधियों को गिरफ्तार कर सकेंगे।देवरिया का भटनी रेलवे स्टेशन।सादे कपड़ों में चलेंगे सुरक्षा कर्मी, मोबाइल पर भी होंगी तस्वीरेंरेलवे सुरक्षा बल पोस्ट देवरिया सदर के प्रभारी मनभरन ने बताया कि त्योहारों और शादियों के मौसम की शुरुआत को देखते हुए गोरखपुर से देवरिया होते हुए बिहार को जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में सादे कपड़ों में आरपीएफ तैनात है। इनके मोबाइल में भी अपराधियों के फोटो लोड कर दिए गए हैं। जिससे ट्रेनों में छिनैती, चोरी और लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। यात्रियों की यात्रा सुगम बनाई जा सकेगी।इन रेलवे स्टेशनों पर भी शुरू होगी सुरक्षा की नई व्यवस्थाजिले के भटनी, सलेमपुर और बिहार बार्डर के मैरवा रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए सर्विलांस सिस्टम लागू होगा। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर सिक्योरिटी सिस्टम लागू हो गया है। सलेमपुर और भटनी रेलवे स्टेशनों पर यह सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |