सीएम योगी की अफसरों को दो टूक हिदायत, जमीनी विवादों का संतुष्टिपरक और शीघ्र हल किया जाये

गोरखपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दो टूक हिदायत दी है कि जमीनी विवादों का संतुष्टिपरक और शीघ्र हल तय किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब या सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं दिखना चाहिए। यदि कोई गरीब सरकारी जमीन पर रह रहा है तो पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। सीएम योगी ने ये निर्देश बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना।
जनता दर्शन में कई महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में फरियाद लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर सीएम ने अफसरों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू माफिया के रूप में चिन्हित कर सख्ती की जाए। सीएम ने कहा कि किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने। जमीनी विवादों का समाधान तत्काल इस तरह होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट हो। सीएम योगी ने यह भी कहा कि यदि कहीं कोई गरीब सरकारी जमीन पर रह रहा है तो उसके समुचित पुनर्वास के बाद कब्जा खाली कराया जाए। साथ ही लोगों को सरकारी जमीन पर कब्जा न करने के लिए जागरूक किया जाए। सीएम ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और सभी को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी मामलों में कार्यवाही होगी।
सीएम ने पुलिस से जुड़ी शिकायतों को पुलिस अधिकारियों और राजस्व आदि से जुड़े मामलों को प्रशासनिक अधिकारियों को इस निर्देश के साथ संदर्भित किया कि ससमय गुणवत्तापूर्ण समाधान कराएं। गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। जनता दर्शन में फरियादियों संग पहुंचे उनके बच्चों को सीएम ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |