देवास जिले में प्रशासन ने बागली अनुभाग अंतर्गत ग्राम कमलापुर में भूमाफ़िया नब्बू खां के क़ब्ज़े से दस बीघा वन भूमि को कराया मुक्त

Dewas
————
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला व पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देशानुसार ज़िले में जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा भूमाफ़ियाओं के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को जिले के बागली अनुभाग अंतर्गत ग्राम कमलापुर में अनुविभागीय अधिकारी श्री शोभाराम सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी श्री राकेश व्यास ने कार्रवाई कर भूमाफ़िया नब्बू खां पिता लतीफ़ खां उम्र 40 वर्ष से वन विभाग की 10 बीघा ज़मीन जो 50 लाख रूपये क़ीमत है को मुक्त कराकर वन विभाग के सुपुर्द किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि नब्बू खां के विरूद्ध लगभग 22 अपराध थाना बागली में दर्ज हैं नब्बू खां पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की गई है। कार्रवाई में पुलिस की चार टीमें थाना प्रभारी बागली दीपक यादव, थाना प्रभारी हाटपिपलिया सज्जन सिंह मुकाती, थाना प्रभारी उदयनगर पतिराम डावरे तथा थाना प्रभारी कांटाफोड महेंद्र गौड़ की पर्याप्त पुलिस बल के साथ गठित की गई थी। कार्रवाई में वन विभाग की ओर से कमलापुर बीट के रेंजर ब्रजेन्दर तिवारी वन विभाग के अमले के साथ मौजूद थे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |