हमें कोई नियम लेकर अपना शेष जीवन व्यतीत करना चाहिएb

दमोह: शहर के श्री पारसनाथ मंदिर नेमी नगर में आचार्यश्री उदार सागर महाराज के सानिध्य में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। लाडू के पूर्व आचार्यश्री ने अपने मंगल प्रवचनों में कहा कि हमने ही अपने कर्मों का बंध किया है और हमें ही उसकी निर्जरा करनी होगी। कर्मों की निर्जरा के लिए हमें तप करना होगा। तप के बगैर कर्मों की निर्जरा संभव नहीं है। उन्होंने कहा हमें कोई नियम लेकर अपना शेष जीवन व्यतीत करना चाहिए। कम से कम रात्रि भोजन नहीं करना। बिना छना जल नहीं पीना एवं देव दर्शन प्रतिदिन करना। उन्होंने कहा आज हमारा चातुर्मास संपन्न हो चुका है।अब हम कहीं भी कभी भी यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान समाज के सभी प्रबुद्ध वर्ग ने महाराजश्री से नमोस्तु करते हुए निवेदन किया कि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर द्वारा नवंबर के तृतीय सप्ताह में संपन्न होने वाले समो शरण महा मंडल विधान में आप अपना ससंघ सानिध्य प्रदान करने आशीर्वाद प्रदान करें। जिससे समस्त समाज आपकी देशना का लाभ ले सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |