02 तोलकांटे जप्त , धनिया हल्दी मिर्च पावडर के नमूने लिए, बेकरी को नोटिस जारी

उज्जैन 27 जनवरी ।कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किये जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। आज 27 जनवरी को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं नापतौल विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा खटीकवाड़ा कमरी मार्ग स्थित गुलरेज बेकरी पर पर्याप्त साफ-सफाई न होने, कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाये जाने से बेकरी को नोटिस जारी करने की कार्यवाही कर टोस्ट, मैदा, पामोलीन ऑईल एवं शक्कर के नमूनें संग्रहित कर जाँच हेतु संग्रहित किये गये एवं मौके पर 02 इलेक्ट्रॉनिक तोलकाँटे जिनका सत्यापन नहीं किया गया था, जप्त कर प्रकरण बनाया गया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दूसरे दल द्वारा सिंधी कॉलोनी स्थित जे.पी. इन्टरप्राईजेस से वहिनी धनिया पावडर, वहिनी तेजा लाल मिर्च पावडर, वहिनी हल्दी पावडर, नील गगन तुअर दाल के नमूनें लिये जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये है । जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बसंतदत्त शर्मा, श्री बी.एस.देवलिया, श्री प्रभुलाल डोडियार, नापतौल अधिकारी श्री संजय पाटनकर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री नागेश दायमा एवं श्री चन्द्रशेखर बारोड़ आदि शामिल थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |