जनवरी माह में एकमुश्त राशन वितरण की जा रही जांच, उपभोक्ताओं से लिया जावेगा फिडबैक

उज्जैन 28 जनवरी । कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश अनुसार जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से माह जनवरी में जनवरी एवं फरवरी का नियमित एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना का निःशुल्क खाद्यान्न एकमुश्त जनवरी माह में वितरीत किया गया है कि जांच एवं उपभोक्ताओं से प्राप्त राशन की मात्रा दर इत्यादि का फिडबैक प्राप्त करने दुकानवार जिला अधिकारियों एवं अनुविभाग/विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की दुकानवार ड्यूटी लगाई जाकर उचित मूल्य दुकान के उपभोक्ताओं से फिडबैक प्राप्त किया जा रहा है।

जिले की 793 दुकानों पर दुकानवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आज दिनांक को जिला आपूर्ति नियंत्रक उज्जैन द्वारा शहर की सराफामण्डल भण्डार सेेठी नगर एवं श्री कृष्णा भण्डार दमदमा का निरीक्षण किया गया एवं श्री कृष्णा भण्डार के विक्रेता अशोक पोरवाल द्वारा राशन वितरण के बाद पौस मशीन की रसीद नही देने पर प्रकरण पंजीबध किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी नागदा द्वारा पासलोद, अपर्ण, आदर्श प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार नागदा, सेवा सहकारी संस्था उन्हेल का, अनुविभागीय अधिकारी महिदपुर नारायणा उचित मूल्य दुकान, अनुविभागीय अधिकारी खाचरौद द्वारा निरीक्षण किये गये।

आज जिले में लगभग 132 उचित मूल्य दुकानों का आज अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उचित मूल्य दुकान से संलग्न हितग्राहियो को प्राप्त राशन की मात्रा इत्यादि का निर्धारित प्रारूप में फिडबैक प्राप्त किया जावे एवं दुकान का निरीक्षण किया जावे तथा दुकान के निरीक्षण पत्रक दिनांक 03.02.2022 तक जिला खाद्य कार्यालय या अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में जमा करेेंगे। जिला आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिये कि दुकानवार निरीक्षण पत्रक संकलित कर प्राप्त फिडबैक एवं अनियमितता पर आगामी कार्यवाही हेतु दुकानवार प्रकरण प्रस्तुत किये जावे।

निरीक्षण हेतु आवश्यक जानकारी देने एवं निरीक्षण पत्रक जमा करने जिला स्तरीय कण्ट्रोल रूम 0734-510967 स्थापित किया गया है। उपभोक्ताओं को जनवरी माह में एकमुश्त राशन प्राप्त करने में कठिनाई या शिकायत होने पर निरीक्षणकर्ता अधिकारी को या जिला स्तरीय कण्ट्रोल रूम पर अपनी शिकायत हितग्राही दर्ज करा सकते है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |