छात्रा की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने लगाया था जाम, पुलिस ने की FIR

भिंड: भिंड के उमरी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की 11वीं की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला था। इस हत्याकांड के बाद मृतिका के परिजन, नाते-रिश्तेदाव एवं गांव वालों में आक्रोश फूट पड़ा था। मृतिका के परिवार वालों ने लड़की के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने प्रारंभिक स्तर पर इस मामले को अनेदखा किया था। 23 अक्टूबर को छात्रा का शव मिलने पर हत्याकांड के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन कर जाम लगाया गया था। उमरी थाना पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों ने नामदर्ज व अज्ञात सौ से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।ज्ञात हो, पिछले 19 अक्टूबर की सुबह रामगढ़ गांव में रहने वाली छात्रा सुबह के समय स्कूल पढ़ने के लिए साइकिल से निकली थी। छात्रा जब घर नहीं पहुंची तो शाम को परिवार वालों ने पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। उमरी थाना पुलिस ने छात्रा का गायब होना प्रथम तौर पर प्रेम प्रसंग का मामला होना बताया था । इसी कारण से पुलिस ने इस मामले को हल्के में लिया था। छात्रा का शव चार दिन बाद 23 अक्टूबर की सुबह गांव के बाहर खेतों में मिला था। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव जब्त किया। इधर गांव वालों ने छात्रा की हत्या के विरोध में थाने का घेराव किया फिर वो तीन घंटे तक भिंड गोपालपुरा स्टेट हाईवे पर बैठे रहे। तीन घंटे तक जाम खुलवाने के लिए प्रशासनिक अफसरों को खासा पसीना बहाना पड़ा था। इस मामले उमरी थाना प्रभारी मनोज राजपूत ने विरोध प्रदर्शन कर चक्काजाम करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। पुलिस ने ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ शील दौहरे, शिवप्रताप दौहरे निवासी अकाह, मनोज गर्ग, मुकेश जाटव, कल्लू जाटव, शिवदत्त जाटव, छोटू जाटव, अभिषेक जाटव, छिंगे जाटव, तिलक सिंह जाटव, अजय जाटव, निवासी गण रामगढ़, विजय राणा, पुष्पेंद्र सिंह जाटव, निवासी उमरी, विजय राणा निवासी चकर नगर इटावा समेत अन्य 100 से 125 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी     |     वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा     |     शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा     |     आधी रात टी-शर्ट पहनकर असम के मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से की बातचीत     |     सुतिया पाठ जलाशय के विस्तारीकरण की मांग को लेकर लामबंद हुए किसान, सरकार को दिया अल्टीमेटम     |     पीएम मोदी की तारीफ नहीं पची, इसलिए कर रहे देश का अपमान: अमेरिका में राहुल गांधी के आरोपों पर भड़की बीजेपी     |     राजस्थान: न सीमेंट न पत्थर CM के लिए तैयार हुआ गोबर का हेलीपैड, 15 महिलाएं अपने हाथों से बना रहीं     |     सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा ने ने कहा देवास जिले के पी.एच.ई. विभाग में हो रही करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार की हो जाँच     |     सिब्बल का सरकार से सवाल, क्या पॉक्सो के तहत तत्काल गिरफ्तारी का प्रावधान बृजभूषण सिंह पर लागू नहीं?     |     Majithia का वखरा Swag! पहुंचे विश्व के सबसे ऊंचे Post Office     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088