धमकी देने वाले आरोपीगण को 2-2 वर्ष का कारावास एव 5000-5000 /- रू जुर्माना

शाजापुर। न्यायालय श्रीमान चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर के द्वारा आरोपीगण
1. हाफीज खां पिता रफीक खां उम्र 37 साल
2. नानू उर्फ इकबाल खां पिता बशीर खां उम्र 32 साल,
3. शाहरूख खां पिता जाकिर खां उम्र 26 साल
4. जितेंद्र पिता बाबूलाल उम्र 30 साल
निवासीगण शुजालपुर जिला शाजापुर म.प्र. को धारा 506 भाग 1 भादवि में 2-2 वर्ष का कारावास एवं 5000-5000 रूपयें के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 21.06.2017 को नरेन्द्र ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। थाना अकोदिया पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया । जांच के दौरान अशोक, अब्दुील वहाब, भवंर सिंह, मुरली, मनोहर के कथन लिये गये थे जिन्होंने यह बताया था कि, मृतक नरेन्द्र फल-फ्रूट बेचने का धंधा करता है और वह फल-फ्रूट आरोपी हाफिज व नानू निवासीगण शुजालपुर के यहां से खरीदकर लाता था। फल-फ्रूट के रूपये के लेने देने को लेकर आरोपी हाफिज, नानू, शाहरूख व जितेंद्र ने उसे पैसे देने के लिए धमकी दी थी। मर्ग जांच उपरांत दिनांक 12.09.2019 को थाना अकोदिया पर आरोपीगण के विरूद्ध असल अपराध पंजीबद्ध किया गया । अनुसंधान पूर्ण उपरांत आरोपीगण के विरूद्ध सक्षम न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया ।
माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को धारा 506 भाग 1 भादवि में दोषी पाते हुए दोषसिद्ध किया गया ।
उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से माननीय उपसंचालक ‘’अभियोजन’’ महोदय शाजापुर सुश्री प्रेमलता सोलंकी जी के मार्गदर्शन में पैरवी श्री संजय मोरे अति.जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर एवं श्री कमल सिंह गोयल एडीपीओ द्वारा की गई।
जिला मीडिया प्रभारी
सचिन रायकवार
एडीपीओ शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |