जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, भाेर में ठाकुरजी पहुंचाए गए गर्ग आश्रम

बलिया: बलिया में कार्तिक मास में भृगु क्षेत्र का महात्म्य बढ़ जाता है।बलिया में कार्तिक मास में भृगु क्षेत्र का महात्म्य बढ़ जाता है। चारों युग में तीन लोक के देवी, देवता, गन्धर्व व ऋषिमुनि कल्पवास करते हैं। गंगा स्नान का विशेष महत्व है। दीपवाली पर्व पर भृगु मंदिर से ऐतिहासिक व पौराणिक छह दिवसीय पंचकोशी यात्रा गर्ग आश्रम सागरपाली के लिए निकली। यात्रा में गाजे-बाजे के साथ घोड़ा और महिला-पुरूष श्रद्धालु शामिल रहे।ग्रहण सूतक होने के कारण ठाकुर जी यात्रा में शामिल नहीं हुए। श्रद्धालु ने उन्हें भोर में ही गर्ग आश्रम पहुंचा दिया। भृगु मंदिर से पंचकोशी यात्रा बालक बाबा और अन्य महात्मा के नेतृव में निकली। बाबा बालेश्वर मंदिर, सिनेमा रोड़, चौक, स्टेशन रोड़, चित्तुपाण्डेय चौराहा, बहेरी, चन्द्रशेखर नगर से जलालपुर होते हुए शोभायात्रा माल्देपुर मोड़ पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओ ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।बलिया में पंचकोसी यात्रा में शामिल साधु-संत।माल्देपुर में प्रधान प्रतिनिधि विनोद राय, बृजेश राय, हैबतपुर के प्रधान प्रतिनिधि नरेन्द्र राय, समाजसेवी हरनारायण राय सहित ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। खोरीपाकड़ में श्रीनिवास राय, सरफुद्दीनपुर में शिवकुमार राय, भृगुनाथ राय, दरामपुर में नरेंद्र राय, अंजनी राय, विनोद राय, नसीराबाद, सागरपाली में भव्य स्वागत हुआ। सागरपाली रेलवे स्टेशन पर शोभा यात्रा समाप्त हुई। रात्रि विश्राम कर यात्रा अगली सुबह विमलेश्वर महादेव देवकली के लिए रवाना होगी।श्रद्धालुओं संग अप्रत्यक्ष रूप से देवता भी होते शामिलकार्तिक महीना बलिया के लिए विशेष महत्व वाला होता है। मान्यता है कि पंचकोशी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं के साथ अप्रत्यक्ष रूप से देवता भी साथ चलते हैं। यहां के लोग बताते हैं कि सतयुग में पुष्कर क्षेत्र, त्रेता में नैमिषारण्य क्षेत्र, द्वापर में कुरुक्षेत्र और कलियुग में भृगु क्षेत्र का विशेष महत्व है। चौबे छपरा निवासी उमेश चौबे पूर्वज पंचकोशी यात्रा दशकों से निकाल रहा है। पंचकोशी परिक्रमा प्रतिवर्ष दीपावली के दिन से रवाना होती है, जो सागरपाली गर्गाश्रम, देवकली, छितौनी से परसिया होते हुए भृगु मंदिर पर समाप्त होती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |