शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 287 तो निफ्टी 74 अंक पर हुआ बंद

दिवाली के अगले दिन सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ है। मंगलवार को सेंसेक्स 287.70 अंक टूटकर 59,543.96 अंक पर और निफ्टी 74.40 अंक के नुकसान से 17,656.35 अंक पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।जानकारी के मुताबिक, बाजार में पिछले सात कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को थम गई। यूरोपीय बाजार के मिले-जुले रुख और एशियाई बाजार में गिरावट के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयर में नुकसान से बाजार नीचे आया।

रुपये की हालत
इस बीच अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 पर खुला और बाद में इसने 82.62 के उच्चस्तर तथा 82.81 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे मजबूत होकर 82.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर में ईको गाड़ी बन गई आग का गोला, विस्फोट जैसी आई आवाज     |     भारत-पाक तनाव पर MP में भी अलर्ट, ग्वालियर कलेक्टर ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में की बड़ी बैठक     |     दोस्ती की आड़ में धोखा, पति के दोस्त ने धमकी देकर जबरन बनाए संबंध, महिला हुई गर्भवती     |     दतिया में 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा बनाकर की आत्महत्या     |     ये वक्त अंतिम निर्णय लेने का…पाक की हरकतों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान     |     तालाब में अचानक दिखे नंदी! 10वीं शताब्दी की प्रतिमा देखकर हैरान हो गए लोग..     |     मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बदलेंगे मौसम के मिजाज, 12 मई तक दोनों राज्यों में तूफान, गरज के साथ होगी बारिश     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओंकारेश्वर भगवान से भारतीय सेनाओं के विजय की कामना! POK मिलाकर हिंगलाज माता मंदिर को पाने के लिए हुई प्रार्थना     |     प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, CM मोहन यादव ने दिए अहम निर्देश     |     CM मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ,बोले- कलाकारों के साथ खड़ी है सरकार     |