दीपों की माला, पटाखों की गूंज और आतिशबाजी से सराबोर हुआ शहर

वाराणसी: वाराणसी में दिवाली पर पटाखों की गूंज और आतिशबाजी से पूरा शहर सराबोर हो उठा है।आज सूरज ढलते ही काशीवासियों की आंखे चौंधियाने लगी। घरों में लक्ष्मी-गणेश का विधि-विधान से पूजन के बाद पूरा शहर दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी में नहा लिया। दिवाली के जश्न में पूरा बनारस अब सराबोर हो चुका है। दीपों की माला आंखों को सुकून दे रही है, तो वहीं आतिशबाजी और पटाखों का धूम-धड़ाका मनोरंजन का साधन बन गया है। पूरे आसमान में कलरफुल और मनमोहक आतिशबाजी की झड़ी सी लग गई है। फुलझड़ी की रोशनी और सुतली-बुलट बमों के शोर से काशी का चप्पा-चप्पा गुलजार हो गया है।वाराणसी में आतिशबाजी जोरों पर चल रही है।हर घर एक मंदिर की तरह से सज गए हैं और हर मंदिर देव स्थल की तरह से लग रहे हैं। मंदिरों में राम-सिया राम और हर-हर महादेव की गूंज उठ रही है। घाटों का भी नजारा बेहद प्यारा है। खाली-खाली घाटों पर अचानक से बम के फटने की आवाज आ रही है।घरों में सूरन की सब्जी बनाने की तैयारी चल रही है। शाम ढलते ही लोगों ने सूरन ख्ररीद लिया था। नए-नए कपड़े पहनकर लोग खुद भी और दोस्तों को घर में बने पकवान और मिठाइयां खिला रहे हैं। वाराणसी के छोटे-बड़े दुकानदारों ने सोमवार की शाम से लेकर रात तक अलग-अलग मुहूर्तों में दीपार्चन किया। वहीं घरों में परिवार के हर सदस्यों ने भगवान की आरती उतारी।BHU में वीसी आवास के सामने BAMS के छात्रों ने दीपक जलाकर विरोध जताया।मंदिरों में पूजा, तो कहीं गरबावाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, BHU स्थित विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन, दुर्गाकुंड, घाटों के मंदिर, केदारेश्वर मंदिर, महिषासुर मर्दिनी, चिंतामणि गणेश मंदिर, वनखंडी महादेव और बड़ा गणेश में खूब दीपक जलाए गए। मछोदरी स्थित स्वामी नारायण मंदिर में गुजराती समाज की महिलाओं और युवतियों ने सामूहिक दीपदान कर पर्व की शुरुआत की। स्वामीनारायण मंदिर में रात 9 बजे से आतिशबाजी और गरबा का दौर शुरू हुआ। मंदिर के अंदर डांडिया और छत पर आतिशबाजी चल रही है।अब नीचे तस्वीरों में देखें काशी की दिवाली…यह तस्वीर IIT-BHU के हॉस्टल की है। छात्रों ने यहां पर 75 हजार से ज्यादा दीये लगाए हैं।वाराणसी में कथक नर्तक कृष्णा महराज ने दीप जलाकर दिवाली मनाई।घर में लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद छत पर दीया लगातीं हुईं महिला।यह तस्वीर BHU के बिड़ला हॉस्टल की है। पूरा हॉस्टल से सजाया गया है।वाराणसी में गरीब परिवार और बच्चों को मिठाई और कैंडल वितरण उनके साथ दीपावली का पर्व मनाया गयाशिवरतनपुर महमूरगंज, थाना भेलूपुर में होप होम चेर्टिटेबल ट्रस्ट में बेसहारा बच्चो को मिठाई, फल और स्नैक्स देती हुई वाराणसी पुलिस।वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बच्चों को मिठाई और चॉकलेट बांटकर दिवाली की शुरुआत की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |