तीन युवकों ने की एक युवक की जमकर पिटाई, तेज आवाज से नवजात बच्ची को हो रही थी परेशानी

शिवपुरी: शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र की गणेश गली में पड़ोसियों को तेज आवाज वाले पटाखे चलाने से मना करने पर पड़ोसियों ने एक युवक को घेरकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। युवक को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई है।1 माह की बच्ची को हो रही थी तेज आवाज के पटाखों से परेशानीजानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी क्षेत्र की गणेश गली में रहने वाला 40 वर्षीय दिलीप रजक के घर के बाहर पड़ोस में रहने वाले मोंटी, विशाल और विवेक देशी तेज आवाज वाले पटाखे चला रहे थे। उसके भाई की एक माह की बच्ची है, इसके साथ अन्य छोटे-छोटे बच्चे भी है। जो तेज आवाज से सहम रहे थे। जिसके बाद दिलीप ने तेज आवाज वाले पटाखे चलाने से उनको मना किया। इसी बात को लेकर तीनों युवकों का दिलीप रजक से मुहंवाद हो गया था।बाजार में घेरकर बोला हमलादिलीप रजक ने बताया कि बीते शाम वह अपने बच्चों को लेकर बाजार गया हुआ था। जब वह आलोक प्रिंटिंग प्रेस के पास बच्चों को पानी की टिक्की पिला रहा था, इसी दौरान मोंटी, विशाल और विवेक अपने कुछ साथियों के साथ आ गया और एकाएक मारपीट करना शुरू कर दी।हमले में वह घायल हो गया, जब बच्चों ने बचाने का प्रयास किया, तो बच्चों के साथ मारपीट कर दी गई। दिलीप ने इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई है। दिलीप रजक का कहना है कि उक्त युवक देशी पटाखा बनाने वाले के यहां काम करते है, जहां से वह इन तेज आवाज वाले पटाखों को अपने हाथों से बना कर लाए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |