मारपीट से तंग युवक का पेड़ पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक युवक ने जमकर हंगामा किया। पहले तो वह पेड़ पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो उनके सामने ही घर के छप्पर पर कूद पड़ा। इसके चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मारपीट से तंग आकर युवक ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पूरी घटना का वीडियो वायरल है।

जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव क्षेत्र के ढोढ़ीटिकरा गांव में एक युवक से कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इससे परेशान होकर युवक पेड़ पर चढ़ गया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगा। यह देखकर गांव के लोग एकत्र हो गए और उसे समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन युवक मानने के लिए तैयार नहीं था। यह देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

युवक की हालत गंभीर
पुलिस ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिसकर्मी लगातार युवक को नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन इसी बीच युवक ने ऊपर से छलांग लगा दी। इसके चलते वह सीधे अपने घर के छप्पर पर जा गिरा और उसे तोड़ते हुए दीवार से फंस गया। यह देख पुलिसकर्मी उसे तत्काल ही स्थानीय पत्थलगांव अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल की आधिकारिक यात्रा संपन्न     |     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार     |     बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ     |     शाजापुर,,खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर पाँच प्रकरण बनाए     |     शाजापुर,,सोशल साईट्स पर आपत्तिजनक संदेशों, धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई     |     हत्या के 3 आरोपीयों को आजीवन कारावास व जुर्माना     |     थाना खाचरौद एवं थाना भाटपचलाना की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को वारदात से पहले ही किया गिरफ्तार     |     फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |