फलावदा में पुलिस के साथ मारपीट,कई सिपाही घायल

मेरठ के फलावदा में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में कई सिपाही घायल हो गए। वहीं घटना के संबंध में नामजद और अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, सरूरपुर में बदमाशों ने ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला कर दिया,जिसमें पूरा परिवार बाल-बाल बचा।जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ा गांव के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं। यह भी सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के साथ बदमाशों ने लूटपाट की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने और बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। लेकिन झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। आरोपियों द्वारा किए गए हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। वहीं आरोपियों द्वारा किए गए हमले में सिपाही सुनील सिर में चोट लगने से घायल हो गया, जबकि सिपाही कपिल, सचिन, दीपक, प्रवेश आदि सिपाहियों को गुम चोट आई है।बताया गया कि पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया हे। वहीं घटना के संबंध में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात झगड़े की सूचना मिली थी। आरोपियों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट की गई है। सिपाही घायल हुए हैं। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मक्सी पुलिस ने बरामद की चोरी गयी पानी की मोटर आरोपी को किया गिरफतार     |     मंडला में दिनदहाड़े लड़की का अपहरण, बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए बदमाश     |     फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में हुए शामिल CM साय, कहा- सबकी भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होगा पूरा     |     कटनी में पुल के नीचे मिला किसान का शव,भाई ने जताई हत्या की आशंका     |     शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत     |     Air India प्लेन क्रैश : अहमदाबाद विमान हादसे पर CM यादव, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने जताया दुख     |     अहमदाबाद विमान हादसा : विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख     |     राज कुशवाह बस एक मोहरा, सोनम का प्यार कोई और… राजा रघुवंशी केस में अब नए किरदार की एंट्री     |     18 साल छोटे लड़के से शादी करना चाहती थी 2 बच्चों की मां, 1 साल तक किया इतना परेशान… तंग आकर नाबालिग ने सिखाया ऐसा सबक     |     सोनम से ये 25 सवाल पूछेगी SIT, फिर पूरी तरह सुलझ जाएगा राजा रघुवंशी हत्याकांड, होगा दूध का दूध और पानी का पानी     |