शहर की सड़कों, बाजार व हॉकर्स जोन में लगा कचरा का ढेर, लोग हुए परेशान

ग्वालियर: बुधवार को लगेगी झाडू और उठेगा कचराशहर ने दीपावली पूरे जोश के साथ मनाई और आतिशबाजी भी चलाई, लेकिन दीपोत्सव के दूसरे दिन सफाई कर्मचारियों की छुट्टी रहने का असर शहर में कचरे के रूप में दिखाई दिया। घर-घर डोर-टू डोर कचरा गाड़ियां नहीं पहुंची। बाजाराें से लेकर सड़कों तक कचरा ही कचरा नजर आ रहा है। इस कचरे में आतिशबाजी का कचरा ज्यादा है। शहर महाराज बाड़ा पर दीपोत्सव के पहले सड़क पर बैठकर व्यापार करने वाले हॉकर्स के जाने के बाद उनका कचरा चारों तरफ पड़ा नजर आ रहा है। यही हाल उपनगर ग्वालियर और मुरार के बाजारों के रहे। अब यह कचरा बुधवार को झाडू लगने के बाद ही उठेगा। हालांकि अफसरों ने कचरा उठवाने के प्रयास किए हैं।सोमवार को दीपावली का त्योहार था और मंगलवार को सफाई कर्मचारी अवकाश पर हैं। शहर में वार्ड नंबर एक से लेकर 66 तक मंगलवार को कचरा नहीं उठा है। निगम का कहना है कि लगभग 500 से 600 टन कचरा उठकर लैंडफिल साइट पर नहीं पहुंच सका। अब बुधवार को लगभग 400 टन कचरा दूसरे दिन का और जुड़ जाएगा। ऐसे में बुधवार का दिन ही कचरा कलेक्शन के लिहाज से खास रहेगा। नगर निगम पहले से ही दीपोत्सव पर निकल रहा अतिरिक्त कचरा पूरी तरह नहीं उठा पा रहा था। दीपोत्सव के दूसरे दिन सफाई कर्मियों का अवकाश होने से कचरा कलेक्शन करने और उठाने वाले वाहन नहीं निकले और न ही सड़कों पर झाडू लगी।यह है बाजार, मोहल्ले व हॉकर्स जोन का हालबाजार- शहर के प्रमुख बाजार महाराज बाड़ा, सराफा व हेमू कालानी चौक, उपनगर ग्वालियर किला गेट, उपनगर मुरार के सदर बाजार, बजाज खाना व थाटीपुर के मयूर मार्केट सहित अन्य बाजारों में कचरा ही कचरा कचरा पड़ा, क्योंकि यहां हॉकर्स, ठेला वाले सामान बेचने के बाद कचरा छोड़कर चले गए।पटाखा बाजारों में बिखरा पड़ा है कचरा- शहर में मेला मैदान और गिरवाई नाका पर आतिशबाजी की दुकानें लगाई गई थीं। दोनों जगह दुकानों के आगे और पीछे कचरा काफी मात्रा में निकला है।शहर में यहां भी बिखरा है कचरा- शहर में दीपावली की रात आतिशबाजी के चलते पॉश कॉलोनियों से लेकर गली मोहल्लांे तक कचरा ही कचरा फेला हुआ है। हरिशंकरपुरम, माधवनगर, थाटीपुर दर्पण कॉलोनी, जीवाजीगंज, गेंडेवाली सड़क, लक्ष्मण तलैया, मुरार, सदर बाजार, लश्कर सराफा यहां भी काफी मात्रा में कचरा बिखरा हुआ है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हेड कांस्टेबल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..     |     पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में झुलसे युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, केमिकल मिक्सिंग के समय हुआ था ब्लास्ट..     |     होइए वही जो राम रचि राखा… कैसरगंज से टिकट के सवाल पर बोले बृजभूषण शरण सिंह     |     Amit shah ने कर दिया Mandir जाने से इंकार! बोले- कोई मंदिर नहीं जाना…Video viral     |     क्या मॉक पोल में ईवीएम में BJP के पक्ष में अतिरिक्त वोट पड़ा? EC ने SC में दिया जवाब- सुनवाई जारी     |     जेल में घर की आलू-पूरी, आम और मिठाई खाने से बढ़ रही केजरीवाल की शुगर… ईडी ने कोर्ट में बताया     |     बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगें कांग्रेस छोड़ने वाले देवाशीष जरारिया, सूची जारी     |     कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, भोपाल के पूर्व महापौर भाजपा में शामिल…     |     प्रेमी के खुदकुशी के हर मामले में प्रेमिका जिम्मेदार क्यों नहीं, चर्चा में दिल्ली HC का फैसला, जानें इसका जवाब     |     बुरहानपुर में अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से नीचे गिरी ,दो युवकों की दर्दनाक मौत, खातला फाटक के पास की घटना..     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें