मठ में फंदे पर लटका मिला पुजारी का शव

कर्नाटक के रामनगर जिले के श्री कंचुगल बंदे मठ के मुख्य पुजारी बसवलिंगा स्वामी ने अपने कक्ष में कथित तौर पर फंदे पर लटक कर जान दे दी। उनके कक्ष से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने उनकी अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुडुर पुलिस थाने के प्रमुख ने बताया कि बसवलिंगा स्वामी की कथित खुदकुशी की घटना सोमवार सुबह रामनगर जिले के मगड़ी के पास केम्पापुरा गांव में हुई। उनका शव मठ के पूजा घर की खिड़की की जाली से फंदे पर लटका मिला।

बसवलिंगा स्वामी 1997 में इस 400 साल पुराने मठ के मुख्य पुजारी बने थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे कुछ शिष्यों ने उन्हें फंदे पर लटका पाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीलामंगला के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

चरित्र हत्या का आरोप
पोस्टमॉर्टम के बाद शव मठ को सौंप दिया गया। पुलिस को उनके कक्ष से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। मठ के सूत्रों के अनुसार कुछ लोग उनकी चरित्र हत्या का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने अभी सुसाइड नोट का ब्योरा मीडिया को नहीं दिया है।

बदमाश कर रहे थे ब्लैकमेल
रामनगर के पुलिस अधीकर एसपी संतोष बाबू ने कहा है कि हमने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है और जांच कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ बदमाशों द्वारा बसवलिंगा स्वामी को ब्लैकमेल करने की आशंका जताई गई है। पहले उन लोगों से पूछताछ होगी, जो उनके करीबी थे। कुछ अन्य लोग लगातार फोन पर उनके संपर्क में थे। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। कुछ बदमाशों ने उन्हें वीडियो कॉल कर परेशान किया था

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |