लापता युवक का दो दिन बाद खंती में मिला शव, पुलिस का दावा हादसे का शिकार हुआ युवक, सलसलाई पुलिस ने किया मर्ग कायम
अकोदिया।
सलसलाई गांव से दो दिन पूर्व लापता युवक का शव सलसलाई पुलिस थाने से 1 किलोमीटर दूर एक खंती में मिला। पहचान के बाद पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज करते हुए क्षत विक्षत अंशों को कब्जे में लेकर शाजापुर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सलसलाई पुलिस थाना क्षेत्र के सलसलाई गांव के रोड पर सोमवार दोपहर कुछ लोग खेतों में काम कर रहे थे। तभी उनकी नजर पड़ोस की खंती में पड़ी। यहां उन लोगों ने युवक का क्षत विक्षत शव देखा। खबर कुछ ही देर में जंगल की आग की तरह फैल गई। सलसलाई थाना प्रभारी टी आर पटेल पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मरने वाले की पहचान शरीफ (32) पिता इस्माइल के रूप में हुई। थाना प्रभारी पटेल का कहना है कि जयुवक की गुमशुदगी करीब दो दिन पूर्व उसके परिजन ने थाने पर दर्ज कराई थी। तबसे इलाका पुलिस तलाश में थी। ऐसे में खराब स्थिति में पहुंच चुके शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया, पुलिस का दावा है कि युवक बाइक के साथ मिला है और हादसे का शिकार हुआ है पुलिस ने मामला जांच में लिया है।