Shajapur कोविड-19 में माता पिता को खोने वाले बच्चों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया

शाजापुर, 23 अक्टूबर 2022/ जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना एवं मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के बाल हितग्राहियों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा बाल हितग्राहियों से चर्चा की गई। तत्पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, पार्षदगणों एवं जिला प्रशासन की ओर से बच्चों को उपहार स्वरूप मिठाईयां वितरित की गई। साथ ही कोविड की घटनाओं के कारण जिन बच्चों के माता-पिता नही रहे, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री जैन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की और उन्हें आगे बढने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कहा कि जिन बच्चों ने अपने अभिभावकों को खोया है वो अपने आप को अकेला न समझे, उनकी हर संभव मदद के लिए जिला प्रशासन तैयार है।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री संदीप राठौर, सदस्य श्रीमती गायत्री विजयवर्गीय, पार्षद श्री दुष्यंत सोनी, श्री पीरूलाल चौहन, श्री ओम उमठ, श्री दीप कलेशिया, श्री मुकेश दुवे, श्री अजय चंदेल, श्री प्रशांत चौहान एवं श्री सतीश उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |