65 ला्ख का गबन;पंजाब भर में विजिलेंस की दबिश,नहीं मिल रहा कैप्टन संदीप संधू,रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू

लुधियाना: लुधियाना में 26 गांवों में लगने वाली 65 लाख की सोलर लाइट्स में घपलेबाजी में पूर्व CM अमरिंदर सिंह के पूर्व OSD कैप्टन संदीप संधू नामजद है। कैप्टन संदीप संधू की गिरफ्तारी के लिए आज विजिलेंस ने कई जगहों पर दबिश दी। विजिलेंस ने मोहाली, चंडीगढ़, जगराओं, मुल्लांपुर दाखा, मुक्तसर, जीरा आदि जगहों पर टीमें भेजी।संदीप संधू के रिश्तेदारों पर भी लगातार विजिलेंस शिकंजा कस रही है। आज करीब 8 से 10 रिश्तेदारों को संदीप संधू के बारे पूछताछ के लिए विजिलेंस ने हिरासत में लिया है। आज पूरा दिन विजिलेंस के अधिकारी पंजाब के अलग-अलग शहरों में दबिश देते रहे लेकिन संदीप संधू का कही कुछ पता नहीं चल पाया।विजिलेंस ने रिश्तेदारों के भी रिकार्ड खंगालने शुरू किए है। बताया जा रहा है कि आज की रेड दौरान विजिलेंस को की कागजात आदि हाथ लगे है जिस कारण ही करीब 8 से 10 लोगों से पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस कैप्टन संदीप संधू की प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है। विजिलेंस की टीमें दिन निकलते ही विभिन्न शहरों के लिए रवाना हो गई थी।गौरतलब है कि विजिलेंस द्वारा मामले की जांच के दौरान पकड़े गए सतविंदर सिंह कंग BDPO सिधवां बेट ब्लॉक, लुधियाना, लखविंदर सिंह चेयरमैन ब्लॉक समिति सिधवां बेट और VDO (ग्राम विकास अधिकारी) तेजा सिंह सिधवां बेट से पूछताछ में हरप्रीत सिंह का नाम सामने आया था।हरप्रीत सिंह को पकड़कर उससे पूछताछ की गई तो कैप्टन संदीप संधू का नाम निकलकर सामने आया। संधू पर आरोप हैं कि उन्होंने चैक पास करवाने का दबाव बनाया और पैसे लिए थे। इसलिए अब कैप्टन संधू ने OSD रहते हुए कहां-कहां प्रॉपर्टी बनाई और कांग्रेस के हलका इंचार्ज रहते हुए कहां-कहां इनवेस्ट किया, इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा उसके बैंक खातों और लॉकर्स की सारी डिटेल्स भी मांगी गई हैं।कंपनी मालिक गौरव शर्मा की गिरफ्तारी के प्रयास जारीसोलर लाइट कंपनी मालिक गौरव शर्मा से लाइट्स की डील की गई थी। उसे पैसे दिए गए, लेकिन लाइट्स नहीं भेजी गई। इस मामले में कितनी बार OSD की उससे बातचीत हुई, यह जांच का विषय है। गौरव मामले की सबसे अहम कड़ी है। इसलिए विजिलेंस उसके भी पीछे लगी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।यह है मामलामिली जानकारी के अनुसार, विजिलेंस जांच नंबर 03, 12-07-2022 में यह पाया गया कि सतविंदर सिंह BDPO (अब निलम्बित) सिधवां बेट ब्लॉक को अपनी पोस्टिंग के दौरान 26 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सरकारी अनुदान मिला था। उक्त BDPO ने मेसर्स अमर इलेक्ट्रिकल इंटरप्राइजेज के मालिक गौरव शर्मा के साथ मिलकर 3,325 रुपए की बजाय 7,288 रुपए प्रति लाइट की दर से लाइटें खरीदी।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 65 लाख रुपए के सरकारी फंड का दुरुपयोग किया और राज्य के खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचाया। सतविंदर सिंह कंग BDPO और मेसर्स अमर इलेक्ट्रिकल इंटरप्राइजेज के गौरव शर्मा के खिलाफ थाना विजिलेंस लुधियाना में मामला दर्ज है। आरोपियों ने स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव 30-12-2021 को ब्लॉक समिति सिधवां बेट के सदस्यों द्वारा पारित किया था।बताया गया है कि आरोपी BDPO ने प्रस्ताव पारित होने से पहले 27-12-2021 को कोटेशन को मंजूरी दे दी थी। उक्त राशि को हड़पने के लिए BDPO ने पूर्णता प्रमाण पत्र भी तैयार किया, लेकिन 26 गांवों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगवाई गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |