कोरोनाकाल में अपने अभिभावकों को खो चुके बालकों के साथ सीएम शिवराज ने मनाई दीवाली 

भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज पाटिल अपनी सहृयता के लिए मशहूर हैं इसका ताजा उदाहरण उस समय देखने के मिला जब उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली मनाई है। शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ही हैरान कर दिया था कि वह इस बार उन बच्चों के साथ दिवाली मनाएंगे जिन्होंने अपने माता-पिता को कोरोना महामारी के दौरान खो दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन बच्चों को सीएम हाउस में बुलाया था। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। उनके साथ मुख्यमंत्री ने डांस भी किया। शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों से यह भी कहा कि आप अपने मामा के घर आए हो जमकर मौज मस्ती करो।इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों के साथ पौधे भी लगाए। शिवराज चौहान ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और यह भी कहा कि उनके पालन पोषण में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं है वे जहां तक पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी पूरी मदद सरकार की ओर से की जाएगी। उनकी पढ़ाई में किसी तरीके का बाधा नहीं पहुंचेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जहां भी इन बच्चों को परेशानी आएगी, वहां मामा उनके साथ खड़ा मिलेगा। बच्चों से शिवराज ने कहा कि यह तुम्हारे मामा का घर है, यहां तो मस्ती और इंजॉय करने के लिए आए हो खूब मस्ती करो। शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रही। दोनों ने बच्चों के साथ दीपावली मनाई दिए जलाएं। शिवराज ने कोविड में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के साथ दीपावली मनाने के लिए निवास पर आयोजित “दीपोत्सव” कार्यक्रम में पधारे बच्चों पर पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इससे पहले सीएम ने कहा था कि मैं दीपावली अपने उन भांजे-भांजियों के साथ जिनके माता-पिता कोरोना के दौरान नहीं रहे, उनके साथ में दीपावली मनाऊंगा। वह अपने आप को अकेला ना समझें। उनके मम्मी पापा नहीं है लेकिन मामा तो है। हम लोगों के होते मध्यप्रदेश में कोई भी बच्चा अनाथ से नहीं रह सकता। उन्होंने कहा था कि बाकी जिलों में भी हर जगह कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता नहीं है, उनके साथ दीपावली मनाएं, उनको उपहार दें, उनके साथ भोजन करें और उनको एहसास नहीं होने देंगे कि वह अकेले हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |