दिल्ली के मुद्दों पर कांग्रेस ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र

नई दिल्ली । दिल्ली कांग्रेस ने राजधानी में सफाई व्यवस्था, कूड़े के अंबार, दिल्ली में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों को फैलने से रोकने और छठ की तैयारियों में नाकाम दिल्ली सरकार व दिल्ली नगर की विफलताओं को लेकर उपराज्यपाल को एक पत्र लिखा। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राजधानी को साफ-स्वच्छ बनाने की विशेष भूमिका जिन सफाई कर्मियों के कंधों पर है, वे अपने वेतन, एरियर व अन्य मांगों को लेकर त्योहार के सीजन में हड़ताल पर हैं। पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि दीपावली से पूर्व निगम के इन सफाई कर्मियों की पेंडिंग मांगों का अविलंब निपटारा किया जाए, क्योंकि ये कर्मचारी तन-मन से साफ-सफाई के अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। समय पर वेतन व भत्ता मिलना इनका अधिकार है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिग्विजय सिंह बोले- सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत, सख्ती से रोक लगना चाहिए     |     रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया     |     बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल     |     औचक निरीक्षण पर अचानक पहुंचे डिप्टी CM मिली भारी लापरवाही, जवाब नहीं दे पाए सीएमओ, तत्काल प्रभाव से निलंबित     |     अब दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तान सरकार – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह     |     बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर     |     भोपाल मंडल के निशातपुरा में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली, अब ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा सीधा कंट्रोल     |     टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |