चमरंग रोड में बंद गली में युवा लगा रहे अपनी टांगों में हेरोइन का इंजेक्शन

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में पुलिस नशे के नेटवर्क को तोड़ने में असफल साबित हो रही है। नशे के लिए बदनाम हो चुके मकबूलपुरा एरिया व उसके आसपास आज भी नशा बे-झिझक बिक रहा है। पुलिस ने मकबूलपुरा, चमरंग रोड, तरनतारन रोड आदि कई जगहों पर चैकिंग की, तस्करों को पकड़ा, लेकिन लेकिन नशा आज भी यहां के युवाओं तक पहुंच रहा है।चमरंग रोड पर एक दूसरे को नशे की पूड़ी थमाते हुए युवक।अमृतसर के चमरंग रोड का अब एक नया वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो शनिवार-रविवार मध्यरात्रि का बताया जा रहा है। जिसमें 5 युवा पहले गली में इकट्‌ठे होते हैं और एक दूसरे को नशे की खरीदी गई पूड़ी देते हैं। इसके बाद ये युवा एक दूसरे को नशे का इंजेक्शन भरकर टांगों की नसों में लगाने लगते हैं। लेकिन इसी बीच एक की नजर वीडियो बना रहे शख्स पर पड़ जाती है और वह पीछे हट जाता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद साफ हो गया है कि सरकार व पुलिस ने चाहे कोशिशें की, लेकिन नशा आज भी गली-गली में बिक रहा है और युवा उसे ले भी रहे हैं।बीते दो महीनों से लगातार वायरल हो रही वीडियोमकबूलपुरा एरिया में तकरीबन दो महीने पहले एक नव-विवाहिता की वीडियो वायरल होने के बाद से ही अमृतसर पूरे देश की नजरों में आया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने तीन बार इलाके में अचानक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन किसी भी बड़ी मछली को पकड़ने में नाकामयाब रही।वहीं, चमरंग रोड से यह तीसरा वीडियो सामने आ चुका है। यहां भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। पुलिस ने चाहे रेड की या कुछ आरोपियों को पकड़ा, लेकिन इन क्षेत्रों में नशा आज भी सरेआम बिक रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |