बच्चों के साथ फोड़े ‌पटाखे, मिठाई और खाना खिलाकर दी शुभकामनाएं

बालाघाट: हेल्पिंग हैंड्स ऑफ बालाघाट के युवाओं ने एक नया इनिशिएटिव लिया है। ये युवा मिठाई और पटाखों से जुड़ा एक गिफ्ट हैंपर्स तैयार कर उन्हें गरीब बच्चों तक और गरीब परिवारों तक पहुंचा रहे हैं। जिसके पीछे युवाओं की सोच है की हर एक घर दीवाली हो और हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान इस मुहिम में व्यापार से जुड़े लोग भी इन युवाओं का सहयोग कर रहे हैं। युवक-युवतियों की टीम गरीब बस्तियों में जाती है। बच्चों को मिठाइयां और बाकी सामान देती है, ताकि यह दिवाली हर घर में रोशनी हो।युवाओं की पहल से गरीब बस्ती में रहने वाले यह बच्चे दीवाली मना रहे हैं। इन बच्चों के साथ मनाने युवा बालाघाट पहुंचे हैं। बच्चों को मिठाई पुलाव बांट कर उनके साथ पटाखे जलाते युवाओं की कोशिश है कि यह दिवाली हर घर रोशन हो, समाज के आखिरी व्यक्ति तक त्योहार की खुशी पहुंचे।मेघा मंगलानी ने बताया हम लोग दिवाली पर बस्तियों में जाकर बच्चों के साथ दिवाली मना रहे हैं। उन्हें मिठाई और पटाखे दे रहे हैं, हमारी कोशिश है कि त्योहार की इस खुशी में हर परिवार हर बच्चा शामिल हो। संस्था से जुड़े मेघना चोपड़ा, सैंडी नैनवानी, जया, नवोदय, मुस्कान अदिति, समृद्धि बघरेचा, छवि सेठिया राजुल चौरडिया, तलाश श्रीनाग गरीब बस्तियों में पहुंच रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |