दिवाली बोनस नहीं मिला तो बन गया अपनी ही कम्पनी का लुटेरा, सैलिरी वाला कैश ले उड़ा , अब गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर में एक कंपनी ने अपने कर्मचारी को ना मन मुताबिक वेतन दिया ना ही दीवाली बोनस। इस बात से नाराज होकर कर्मचारी लुटेरा बन गया। कंपनी की मोटी रकम ले उड़ा और लूट की झूठी कहानी फैला दी। इस मामले में अब रायपुर की पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।यह घटना 18 अक्टूबर को सिलयारी के ग्राम तरेसर में हुई थी। ओडिशा की एसपी गोयल नाम की कंपनी में काम करने वाले कुछ कर्मचारी मजदूरों का वेतन एक बैग में भरकर नगद रकम लेकर जा रहे थे । तभी रास्ते में कुछ लोगों ने इन्हें लूट लिया था। इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।कंपनी की तरफ से सुशांत कुंभार नाम के कर्मचारी ने पुलिस से लूट की शिकायत की थी। सुशांत के बताए मुताबिक जिस जगह पर लूट हुई उस हिसाब से पुलिस ने मुखबिर को एक्टिव किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इसमें एक अहम जानकारी सामने आई।जिस वक्त लूट हुई सुशांत के साथ कंपनी में ही काम करने वाला आरोपी बबलू उर्फ विद्याधर भी साथ था। इससे पूछताछ करने पर पुलिस को शक हुआ विद्याधर का झूठ ज्यादा देर टिक नहीं सका। इस ने बताया कि लूट की सारी प्लानिंग इसी ने कुछ अपने साथियों के साथ मिलकर की थी।कंपनी का कर्मचारी सुशांत ओडिशा से कैश लेकर विद्याधर के साथ ही सिलयारी की तरफ जा रहा था। दरअसल जिस कंपनी में दोनों काम करते हैं वह कंपनी रेलवे के ठेके लेती है और कुछ कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूर काम कर रहे थे जिन्हें वेतन देने 1 लाख 70 हजार दिए जाने थे। इसी बीच रास्ते में कुछ युवकों ने विद्याधर और सुशांत का रास्ता रोक लिया मारपीट की और रकम लेकर भाग गए। लूट को अंजाम देने वाले विद्याधर उर्फ बबलू के साथी ही थे।बबलू उर्फ विद्याधर ने पुलिस को बताया कि सैलरी कम होने की वजह से कंपनी मैनेजमेंट और उसके बीच पहले विवाद हो चुका था। कुछ दिनों के लिए बबलू ने कंपनी से नौकरी भी छोड़ दी थी। मगर बाद में फिर से काम पर आने लगा । दिवाली के माहौल के बीच इसने शॉर्टकट तरीके से पैसा बनाने की सोची और लूट की इस प्लानिंग को अंजाम दिया। विद्याधर का इस लूट में साथ देने वाले दो और साथी फिलहाल फरार हैं उनका पता पुलिस लगा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |