बेटे के साथ शॉपिंग करके वापस लौटा रहा था, रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने बैग ही छीन लिया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कर्मचारी से बंदूक दिखाकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बताया गया है कि वो अपने बेटे के साथ शॉपिंग करके वापास लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने दोनों को रोक लिया और कपड़ों से भरा बैग और कुछ कैश छीनकर भाग गए। अब मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक महिमा विहार निवासी राजेश वाधवा (50) जांजगीर चांपा जिले के चांपा में किसी आयरन कंपनी में काम करते है। दिवाली के चलते राजेश पिछले दिनों अपने घर आया था। इस बीच शनिवार शाम को वह अग्रसेन चौक स्थित दुकानों में शॉपिंग के लिए गया था।शॉपिंग के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। ये अभी रिंग रोड के पास स्कूटी से पहुंचे ही थे कि इतने में बाइक में 2 बदमाश आ गए। दोनों ने बाप-बेटे को रोक लिया। रोकने के बाद आरोपियों ने दोनों से गाली-गलौज की। फिर कपड़ों से भरा बैग और उनके पास रखे कुछ कैश छीन लिए। बाद में गाली-गलौज करते हुए बदमाश भाग गए।वारदात के बाद राजेश सीधे थाने पहुंचा। उसने थाने में पूरे मामले की शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल की आधिकारिक यात्रा संपन्न     |     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार     |     बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ     |     शाजापुर,,खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर पाँच प्रकरण बनाए     |     शाजापुर,,सोशल साईट्स पर आपत्तिजनक संदेशों, धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई     |     हत्या के 3 आरोपीयों को आजीवन कारावास व जुर्माना     |     थाना खाचरौद एवं थाना भाटपचलाना की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को वारदात से पहले ही किया गिरफ्तार     |     फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |