सीएम की तरह लोगों से सामान जमा किए; दिवाली से पहले 500 बच्चों में बांटे

भोपाल: भोपाल ने एक युवक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरह ही लोगों से उनके घर से पुराने कपड़ों से लेकर खेल का सामान और खिलौने जमा करने की मुहिम शुरू की। एक संस्थ हम लोग बनाई। लोगों को जोड़ा और एक महीने से लोगों के यहां से पुराने सामान लिए। उन्होंने धनतेरस पर कार्यक्रम कर दक्षिण विधान सभा के कोटरा सुल्ताना बाद में खरीब बच्चों के लिए यह सामान उपहार के रूप में दिए।संस्था हम लोग के अध्यक्ष मनीष नेमा संस्था ने बताया कि ग्रामीण अंचल के साथ गरीब बस्तियों में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक खेलकूद आादि कार्यक्रमों के अलावा समय-समय पर उनमें उमंग जोश एवं खुशियां मनाने का अवसर देती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ महीने पहले भोपाल और इंदौर में आंगन बाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने जमा करने के लिए हाथ ठेला लेकर निकले थे। लोगों ने दिल खोलकर उन्हें सामान दिया था। उसी से प्रेरणा लेते हुए हमने भी घर-घर जाकर सामान जमा करने का प्रयास शुरू किया। इस धनतेरस हम लोग शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के माध्यम से 500 जरूरतमंद बच्चों व उनके परिजन को खशियां देने का प्रयास किया।इसलिए यह प्रयास कियामनीष ने बताया कि दीपावली रोशनी का त्योहार होता है। इसमें हर गली मोहल्ले में सभी का घर आंगन रोशनी से जगमगाता है, लेकिन इनमें से कुछ घर ऐसे भी होते हैं, जहां दीपों की रोशनी नहीं पहुंच पाती। दीपावली की रौनक फीकी सी लगने लगती है। पिछले वर्षों में करोना महामारी की मार में ऐसे ही कुछ गरीब परिवार है, जो अभी तक इस संकट से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे ही गरीब परिवारों की मदद करने व इस दिवाली की अंधेरी दुनिया को रोशन करने की जिम्मेदारी उठाई है। जरूरतमंद परिवारों तक कपड़े राशन का सामान किताबें, खिलौने, पटाका, बिस्किट, मिठाई और अन्य जरूरत का सामान पहुंचाया।संस्था ने करीब 500 बच्चों को यह उपहार दिए।रंगारंग कार्यक्रम भी हुआनेहरू नगर के आर्य समाज मंदिर प्रांगण में रखा गया। मांडवा बस्ती के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें नृत्य कविता पाठ एवं नाटक का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था हम लोग के पदाधिकारियों सहित कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल के समाजसेवी संतोष ब्रह्मभट्ट, प्रतीक्षा ब्रह्मभट्ट संस्था के अध्यक्ष मनीष नेमा के अलावा नितेश नेमा, महेश शर्मा, उल्लास मजूमदार, कार्तिक तिवारी, भावना, मुदिता सेन, सविता विश्वकर्मा, राहुल गजभिए, अभिषेक श्रीवास्तव, मुनींद्र जितेंद्र डोके, यशवंत सिंह राजपूत, नितिन बामने, दिलीप निगम सहित युवा एवं आमजन इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |